देहरादून.राज्य स्थापना दिवस पर सीएम ने ऐसे किया शहीदों को याद, देखिये क्या रहा परेड में खास

देहरादून-आज राज्य स्थापना दिवस के मौक्े पर राजधानी देहरादून समेत राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरानमुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। पुलिस लाइन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के साथ रैतिक परेड में शिरकत की। इस मौके पर विकास पुस्तिका का विमोचन हुआ।
 | 
देहरादून.राज्य स्थापना दिवस पर सीएम ने ऐसे किया शहीदों को याद, देखिये क्या रहा परेड में खास

देहरादून-आज राज्य स्थापना दिवस के मौक्े पर राजधानी देहरादून समेत राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरानमुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। पुलिस लाइन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के साथ रैतिक परेड में शिरकत की। इस मौके पर विकास पुस्तिका का विमोचन हुआ। ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने के बाद भराड़ीसैंण में पहली बार राज्य स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम होगाए जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मौजूद रहेंगे। सीएम रावत दोपहर करीब डेढ़ बजे भराड़ी देवी मंदिर पहुंचे।

हल्द्वानी-प्रदेश अध्यक्ष भगत ने स्थापना दिवस पर कही ये बात, गिनाये सरकार के विकास कार्य

मुख्य परेड की शुरुआत परेड के पंक्तिबद्ध होने से हुई। परेड के बाद 15 अगस्त को पदक की घोषणा वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पदक भी लगाए गए। कोविड नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केवल छह दस्तों ने ही परेड में भाग लिया। परेड के दौरान पुलिस जवानों के बीच छह फीट की दूरी रखी गई। इसके अलावा उनके हथियारों को भी सैनिटाइज किया गया।