देहरादून- सौंग बांध परियोजना को मिली पर्यावरणीय स्वीकृति, लाखों लोगों को ऐसे मिलेगा फायदा

देहरादून- सौंग बांध परियोजना को पर्यावरणीय स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इस बहुप्रतीक्षित महत्वपूर्ण परियोजना पर कार्य आरम्भ होने में कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यह योजना राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली
 | 
देहरादून- सौंग बांध परियोजना को मिली पर्यावरणीय स्वीकृति, लाखों लोगों को ऐसे मिलेगा फायदा

देहरादून- सौंग बांध परियोजना को पर्यावरणीय स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का आभार व्यक्त किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इस बहुप्रतीक्षित महत्वपूर्ण परियोजना पर कार्य आरम्भ होने में कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यह योजना राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल रही है। इस परियोजना से 2050 तक की देहरादून शहर व उसके उपनगरीय क्षेत्रों की अनुमानित आबादी को ग्रेविटी आधारित पेयजल की आपूर्ति की जा सकेगी। ऊर्जा उत्पादन में भी इससे मदद मिलेगी।

देहरादून- अब मात्र में इतने रूपये में होगा कोविड-19 एंटीजन टेस्ट, सरकार ने जारी किया आदेश

सीएम ने कहा कि सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता से कृषि उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा। लगभग 1200 करोड़ की इस परियोजना के लिये नीति आयोग से वित्तीय मदद का आग्रह किया गया है। सौंग बांध की झील लगभग 76 हैक्टेयर क्षेत्रफल में फैली होगी, जबकि बांध की ऊंचाई 148 मीटर के आसपास होगी। इस बांध से ग्रेविटी आधारित पेयजल की आपूर्ति होगी, जिससे प्रतिवर्ष बिजली के व्यय पर होने वाले करोड़ो रूपये की बचत भी होगी।