देहरादून-गायक सोनू निगम को भा गये देवभूमि के पहाड़, इस जगह खोलेंगे योगा रिट्रीट

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क-उत्तराखंड खूबसूरती का एक खजाना है। यहां पूरे प्रदेश भर में कई पर्यटक स्थलों के अलावा सुंदर झरनें, नदी-नाले और पक्षियों की कल-कल आवाज लोगों को अपनी ओर आर्कषित करती है। यही कारण है यहां सर्दी के अलावा गर्मी में देश-विदेश से पर्यटकों की भीड़ रहती है। अब बालीवुड गायक सोनू निगम को
 | 
देहरादून-गायक सोनू निगम को भा गये देवभूमि के पहाड़, इस जगह खोलेंगे योगा रिट्रीट

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क-उत्तराखंड खूबसूरती का एक खजाना है। यहां पूरे प्रदेश भर में कई पर्यटक स्थलों के अलावा सुंदर झरनें, नदी-नाले और पक्षियों की कल-कल आवाज लोगों को अपनी ओर आर्कषित करती है। यही कारण है यहां सर्दी के अलावा गर्मी में देश-विदेश से पर्यटकों की भीड़ रहती है। अब बालीवुड गायक सोनू निगम को उत्तराखंड भा गया है। उन्हें देवभूमि में ऋषिकेश सबसे ज्यादा पसंद आ गया। बताया जा रहा है कि गायक सोनू निगम यहां योगा रिट्रीट खोलने का मन बना रहे हैं। इसके लिए उन्होंने शीशम झाड़ी क्षेत्र में जगह भी देखी है। अपने परिवार के साथ दो दिवसीय प्रवास के बाद तडक़े सोनू निगम लौट गए।

देहरादून-गायक सोनू निगम को भा गये देवभूमि के पहाड़, इस जगह खोलेंगे योगा रिट्रीट

परिवार के साथ पहुंचे ऋषिकेश

गौरतलब है कि सोनू निगम ने हिन्दी गानों से लोगों के दिल पर राज किया है। उन्होंने एक से बढक़र एक गाने गाये है। आज वह युवा ही नहीं बुजुर्गों के दिलों की धडक़न बने है। गायक सोनू निगम का पिछले दो वर्षों में कई मर्तबा ऋषिकेश आना अब समझ में आने लगा है। वह जब भी यहां आए तो धार्मिक स्थलों में जाने के साथ गंगा तट पर आरती में जरूर शामिल हुए। वही कभी शत्रुघ्न घाट तो कभी त्रिवेणी घाट पर उन्होंने आरती जरूर की है। दो माह पूर्व भी सोनू निगम यहां आए थे। अबकी बार बीते शनिवार की शाम सोनू निगम अपने माता-पिता, पत्नी, बहन और बहनोई के साथ यहां आए। लक्ष्मण झूला के समीप स्थित डिवाइन रिजॉर्ट होटल में ठहरे थे।

देहरादून-गायक सोनू निगम को भा गये देवभूमि के पहाड़, इस जगह खोलेंगे योगा रिट्रीट

अप्रैल में फिर आ सकते है देवभूमि

इस मौके पर उन्होंने शीशम झाड़ी स्थित अवधूत बड़ा आश्रम के स्वामी रामदेव पाठी महाराज और फूल चट्टी में स्वामी दिवस्वरूप महाराज के आश्रम में जाकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद सोनू निगम ने शीशम झाड़ी दयानंद आश्रम के समीप उन्होंने एक फ्लैट का भी मुआयना किया। बताया जा रहा है कि सोनू निगम की इच्छा यहां योगा रिट्रीट बनाने की है। इसके लिए वह जगह तलाश रहे हैं। सोनू निगम अब अप्रैल में यहां फिर आएंगे।