देहरादून-शरदोत्सव में पहुंचे सीएम त्रिवेन्द्र, बोले पौड़ी के विकास में मील का पत्थर साबित होगी सीता माता सर्किट

Dehdradun News-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि सीता माता सर्किट पौड़ी के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस पर काम भी शुरू कर दिया गया है। आज मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत पौड़ी में आयोजित शरदोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पौड़ी शरदोत्सव को और बड़े पैमाने
 | 
देहरादून-शरदोत्सव में पहुंचे सीएम त्रिवेन्द्र, बोले पौड़ी के विकास में मील का पत्थर साबित होगी सीता माता सर्किट

Dehdradun News-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि सीता माता सर्किट पौड़ी के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस पर काम भी शुरू कर दिया गया है। आज मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत पौड़ी में आयोजित शरदोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पौड़ी शरदोत्सव को और बड़े पैमाने पर किए जाने की आवश्यकता है। पौड़ी में पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जिलाधिकारी को इसके लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी। ल्वाली झील के लिए लोगों को भूमि का मुआवजा दिया जा चुका है। इसका टेंडर भी हो चुका है। बहुत जल्द इसका काम शुरू हो जाएगा। एनसीसी एकेडमी के लिए भी धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है।

देहरादून-शरदोत्सव में पहुंचे सीएम त्रिवेन्द्र, बोले पौड़ी के विकास में मील का पत्थर साबित होगी सीता माता सर्किट
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि बेटियों को आगे बढऩे का मौका दें। बेटियों की क्षमताओं पर भरोसा करें तो ये बहुत कुछ कर सकती हैं। उन्हें केवल आवश्यक सहयोग देते हुए अवसर प्रदान करने की जरूरत है। बेटियां अंटार्कटिका तक जा सकती हैं, एवरेस्ट पर जा सकती हैं तो क्या नहीं कर सकती हैं। इनमें विश्वास जगाए और आगे बढऩे के लिए प्रेरित करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से भी बचना होगा। सरकार नशे के कारोबार में लगे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर रही है। अभिभावक और अध्यापक भी इस पर नजर बनाए रखें तो हम अपने बच्चों को नशे की गिरफ्त से बचा सकते हैं।

देहरादून-शरदोत्सव में पहुंचे सीएम त्रिवेन्द्र, बोले पौड़ी के विकास में मील का पत्थर साबित होगी सीता माता सर्किट

इससे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नगर पालिका परिषद पौड़ी द्वारा नवनिर्मित बहुद्देशीय भवन गेस्ट हाउस व कर्मचारी निवास का लोकार्पण किया। सर्किट हाउस में नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्यों ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि राज्य सरकार के साथ मिलकर वे अपने क्षेत्र के विकास में काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए दो दिन के वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इसमें उन्हें नियमों व प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। कामकाज में पारदर्शीता अपनाई जाए। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए जन.अभियान चलाएं। प्रधानमंत्री की मुहिम को गांव-गांव तक ले जाए।