देहरादून-स्कूली सिलेबस में 30 फीसदी की कटौती, पढिय़े पूरा आदेश

देहरादून-कोरोना महामारी के बाद स्कूल पूरी तरह से बंद है। हालांकि अनलॉक-5 में कई चीजों पर सरकार ने राहत दी है। जिसके बाद व्यवस्थायें पटरी पर लौट आयी है। शैक्षिक संस्थान बंद रहने की वजह से राज्य सरकार ने स्कूली सिलेबस में 30 फीसदी की कटौती कर दी। इस संबंध में शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षी
 | 
देहरादून-स्कूली सिलेबस में 30 फीसदी की कटौती, पढिय़े पूरा आदेश

देहरादून-कोरोना महामारी के बाद स्कूल पूरी तरह से बंद है। हालांकि अनलॉक-5 में कई चीजों पर सरकार ने राहत दी है। जिसके बाद व्यवस्थायें पटरी पर लौट आयी है। शैक्षिक संस्थान बंद रहने की वजह से राज्य सरकार ने स्कूली सिलेबस में 30 फीसदी की कटौती कर दी। इस संबंध में शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने शुक्रवार को आदेश किए। इस आदेश में उत्तराखंड में एनसीईआरटी के स्तर से सिलेबस में की गई 30 फीसदी कटौती मान्य होगी।

देहरादून-प्रदेश में होगी 2950 शिक्षकों की भर्ती, बेरोजगारों के लिए राहत भरी खबर

इसी आधार पर वर्ष 2020-21 शैक्षिक सत्र में गृह और बोर्ड परीक्षाएं करवाई जाएंगी। यह फैसला शिक्षा विभाग की ओर से संचालित सरकारी, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। शिक्षा सचिव ने बताया कि पहली से आठवीं तक एनसीईआरटी से तय सिलेबस लागू किया जाएगा। 9वीं से 12वीं तक का सिलेबस विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से तय होगा। उत्तराखंड में पहली से 12वीं तक एनसीईआरटी किताबें लागू हैं। लेकिन राज्यस्तर से भी कुछ किताब पढ़ाई जातीं हैं। इन किताबों में भी 30 फीसदी की कटौती होनी है।