देहरादून-(दुखद)-पहले जुड़वा बच्चों की मौत, अब चार अस्पतालों से धक्के खाने के बाद महिला ने भी तोड़ा दम

देहरादून-राजधानी में एक प्रसूता ने बच्चों को जन्म देने के बाद दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि प्रसूता ने दो दिन पहले घर पर ही जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था, जिनकी मौत हो गई थी। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। उसे चार अस्पतालों में इलाज के लिए धक्के खाने के
 | 
देहरादून-(दुखद)-पहले जुड़वा बच्चों की मौत, अब चार अस्पतालों से धक्के खाने के बाद महिला ने भी तोड़ा दम

देहरादून-राजधानी में एक प्रसूता ने बच्चों को जन्म देने के बाद दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि प्रसूता ने दो दिन पहले घर पर ही जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था, जिनकी मौत हो गई थी। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। उसे चार अस्पतालों में इलाज के लिए धक्के खाने के बाद प्रसूता ने भी दून अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना को लापरवाही मानते हुए सीएमओ डॉ. बीसी रमोला ने जांच बैठा दी है।

देहरादून-(दुखद)-पहले जुड़वा बच्चों की मौत, अब चार अस्पतालों से धक्के खाने के बाद महिला ने भी तोड़ा दम
बताया जा रहा है कि देहराखास निवासी एक 24 साल की महिला की दून अस्पताल के आईसीयू में मौत हो गई। महिला अस्पताल में गंभीर स्थिति में लाई गई थी। बताया जा रहा है कि खून की कमी के चलते उसकी मौत हुई है। महिला कोरोनेशन और गांधी अस्पताल से रेफर के बाद फिर दून अस्पताल लाई गई थी। महिला की डिलीवरी नौ जून को घर पर ही हुई थी। उसने जुड़वा बच्चों जन्म दिया था, जिनकी मौत हो गई थी। महिला के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

कोरोना जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया है। इस मामले सीएमओ डॉ. बीसी रमोला ने बताया कि महिला को कोरोनेशन, गांधी अस्पताल, दून अस्पताल और एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। महिला को इलाज क्यों नहीं मिल पाया और किस स्तर पर चूक हुई, इसकी पूरी जांच कराई जाएगी।इस मामले में जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।