देहरादून- यहां महिला के साथ रोडवेज कर्मचारियों ने की ये घिनौनी हरकत, पुलिस पर भी लगे संगीन आरोप

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आइएसबीटी रोडवेज कर्मचारियों द्वारा एक महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी मुताबिक महिला एक रेस्टोरेंट संचालक है। महिला ने आरोपित कर्मचारियों का विरोध करते हुए उन्हें थप्पड़ भी मारे। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। आरोपित कर्मचारियों के विरुद्ध आइएसबीटी पुलिस
 | 
देहरादून- यहां महिला के साथ रोडवेज कर्मचारियों ने की ये घिनौनी हरकत, पुलिस पर भी लगे संगीन आरोप

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आइएसबीटी रोडवेज कर्मचारियों द्वारा एक महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी मुताबिक महिला एक रेस्टोरेंट संचालक है। महिला ने आरोपित कर्मचारियों का विरोध करते हुए उन्हें थप्पड़ भी मारे। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। आरोपित कर्मचारियों के विरुद्ध आइएसबीटी पुलिस चौकी में तहरीर दी है।

जाने क्या है पूरा मामला

पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि वह विधवा है। उसके साथ दो बच्चे और एक रिश्तेदार युवती भी रहती हैं। सभी लोग आइएसबीटी पर ही गुजर-बसर करते हैं। आरोप है कि शनिवार देर रात रोडवेज का एक कर्मचारी उनके रेस्टॉरेंट पर आया और बदसलूकी करने लगा। महिला के विरोध करने पर एक और कर्मचारी वहां आ गया और छेड़छाड़ की। आरोप है कि दोनों कर्मचारी नशे में धुत थे।

इनमें एक रोडवेज का समयपाल बताया जा रहा, जो रोडवेज इम्पलाइज यूनियन का पदाधिकारी भी है। दोनों आरोपित कर्मचारी महिला को घसीटने लगे और उस पर संबंध बनाने का दबाव भी बनाया। महिला ने शोर मचाया तो भीड़ एकत्र हो गई और किसी तरह महिला को उनके चंगुल से छुड़ाया। मामला पुलिस चौकी तक पहुंच गया।

पुलिस पर लगे आरोप

इधर पूरे मामले में पुलिस पर आरोप लगे है कि पुलिस रोडवेज कर्मचारियों के दबाव में मामले में समझौता कराने में जुटी रही। आखिरकार दबाव में महिला ने समझौता कर लिया। बताया जा रहा कि इम्पलाइज यूनियन के नेताओं ने रविवार सुबह से पुलिस चौकी में डेरा डाला हुआ था। रोडवेज महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। उसके आधार पर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।