देहरादून- भर्ती प्रक्रिया पर लागू नहीं होगी आचार संहिता, इन रिक्त पदों पर होगी बंपर भर्ती

Uttarakhand Govt. Jobs –प्रदेश के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। समूह ग की भर्ती के...
 | 
देहरादून- भर्ती प्रक्रिया पर लागू नहीं होगी आचार संहिता,  इन रिक्त पदों पर होगी बंपर भर्ती

Uttarakhand Govt. Jobs –प्रदेश के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है। समूह ग की भर्ती के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने हरी झंडी दे दी है। यह भर्ती प्रक्रिया आचार संहिता के दायरे मेंं नहीं आयेगी। जल्द ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कई विभागों में रिक्त पड़े पदों की विज्ञप्ति जारी करेगा। गौरतलब है कि पंचायती चुनाव के चलते प्रदेश मेें आचार संहिता लागू की गई थी। जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई गई। लेकिन अब राज्य निर्वाचन आयोग ने समूह ग की भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है। भर्ती प्रक्रिया आचार संहिता के दायरे में नहीं आएगी।

देहरादून- भर्ती प्रक्रिया पर लागू नहीं होगी आचार संहिता,  इन रिक्त पदों पर होगी बंपर भर्ती
पहले आचार संहिता के चलते भर्ती प्रक्रिया और नियुक्तियों पर रोक लगाई गई थी। जिससे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी थी।अब राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि नियमावली के तहत आयोग की भर्ती प्रक्रिया पर आचार संहिता लागू नहीं होती है। आयोग एक संवैधानिक संस्था है। जिससे पंचायत चुनाव की आचार संहिता के दायरे से आयोग के माध्यम से होने वाली भर्ती प्रक्रिया को बाहर रखा जाए। चयन आयोग वन दरोगा के 316 और सहायक लेखाकार के 90 पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करेगा। शीघ्र ही आयोग रिक्त पदों की विज्ञप्ति और कलेंडर जारी करेगा।