देहरादून- राहुल गांधी इस दिन करेंगे देवभूमी में चुनाव प्रचार, प्रियंका यहां कर सकती है रोड शो

देहरादून- न्यूज टुडे नेटवर्क: कांग्रेस उत्तराखंड में मतदान से ऐन पहले अपने स्टार प्रचारकों को चुनाव प्रचार में झोंकने जा रही है। छह अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का श्रीनगर गढ़वाल, अल्मोड़ा और हल्द्वानी में जनसभाओं का कार्यक्रम तय किया गया है। वहीं सात अप्रैल को प्रियंका गांधी रोड शो के लिए देहरादून का
 | 
देहरादून- राहुल गांधी इस दिन करेंगे देवभूमी में चुनाव प्रचार, प्रियंका यहां कर सकती है रोड शो

देहरादून- न्यूज टुडे नेटवर्क: कांग्रेस उत्तराखंड में मतदान से ऐन पहले अपने स्टार प्रचारकों को चुनाव प्रचार में झोंकने जा रही है। छह अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का श्रीनगर गढ़वाल, अल्मोड़ा और हल्द्वानी में जनसभाओं का कार्यक्रम तय किया गया है। वहीं सात अप्रैल को प्रियंका गांधी रोड शो के लिए देहरादून का रुख कर सकती हैं। प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान समिति की ओर से तय किए गए उक्त कार्यक्रमों पर अब कांग्रेस हाईकमान की मुहर लगने का इंतजार किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी प्रत्याशियों से बातचीत के बाद राहुल गांधी के उक्त कार्यक्रम का खाका तैयार किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से हरी झंडी मिलने के बाद इस कार्यक्रम को जारी किया जाएगा।

देहरादून- राहुल गांधी इस दिन करेंगे देवभूमी में चुनाव प्रचार, प्रियंका यहां कर सकती है रोड शो

प्रदेश संगठन की ओर से तय किए गए कार्यक्रम के मुताबिक छह अप्रैल को दोपहर 12 बजे सबसे पहले राहुल गांधी श्रीनगर गढ़वाल में चुनावी सभा करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे अल्मोड़ा और शाम चार बजे हल्द्वानी या रुद्रपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा देहरादून में सात अप्रैल को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो देहरादून में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में पार्टी प्रतिनिधिमंडल जल्द प्रियंका गांधी से भी मुलाकात करेगा।

देहरादून- राहुल गांधी इस दिन करेंगे देवभूमी में चुनाव प्रचार, प्रियंका यहां कर सकती है रोड शो

दरअसल सात अप्रैल को प्रियंका गांधी का चुनाव प्रचार के लिए पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के सीमांत जिले सहारनपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। इसी दिन उन्हें उत्तराखंड में भी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पार्टी के अन्य स्टार प्रचारकों में देहरादून में ज्योतिरादित्य सिंधिया, हरिद्वार में सलमान खुर्शीद, काशीपुर में गुलाम नबी आजाद, ऊधमसिंह नगर में आठ या नौ अप्रैल को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह व भूपेंद्र हुड्डा, कैप्टन अमरेंद्र सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, बंगाली बहुल क्षेत्रों के लिए शर्मिष्ठा मुखर्जी के कार्यक्रम भी तय किए जा रहे हैं।