देहरादून-प्रीतम ने दी बधाई, पढिय़े किसने कहा सरकार का चूल्हा हिला देंगे

देहरादून-आज भारत बंद पर उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य भर की जनता व कांग्रेसजनों को किसानों के सवाल पर आयोजित एक दिवसीय बंद की सफलता पर हार्दिक बधाई दी है। कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से पार्टी महामंत्री संगठन विजय सारस्वत और नवीन जोशी वह पार्टी उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने राज्य भर के
 | 
देहरादून-प्रीतम ने दी बधाई, पढिय़े किसने कहा सरकार का चूल्हा हिला देंगे

देहरादून-आज भारत बंद पर उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य भर की जनता व कांग्रेसजनों को किसानों के सवाल पर आयोजित एक दिवसीय बंद की सफलता पर हार्दिक बधाई दी है। कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से पार्टी महामंत्री संगठन विजय सारस्वत और नवीन जोशी वह पार्टी उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने राज्य भर के कांग्रेस जनों को खास तौर पर बधाई देते हुए कहा कि आज का बंद हर मायने में ऐतिहासिक रहा। जहां देहरादून में स्वयं प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकत्र्ताओं ने सडक़ पर उतरकर बंद को कामयाब बनाया। वहीं राज्य के तमाम 13 जिलों से कांग्रेस मुख्यालय में आ रही खबरों से यह स्पष्ट हुआ है कि राज्य के अधिकांश भागों में बंद का व्यापक असर रहा है।

देहरादून- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे पर हरदा ने ली चुटकी, बोले भाजपा के सामने उत्तराखंड को भूले नड्डा

राज्य की भाजपा सरकार ने पुलिस बल के दम पर बंद को विफल बनाने की कोशिश की परंतु किसानों की लगातार हो रही उपेक्षा और दमन से आहत तमाम व्यापारिक संगठनों और राजनीतिक दलों के सामूहिक प्रयास से इस बंद को ऐतिहासिक सफलता मिली। विजय सारस्वत धीरेंद्र प्रताप और नवीन जोशी ने त्रिवेंद्र रावत सरकार पर किसानों के दमन का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेसी इस मामले में चुप नहीं बैठेगी और जब तक यह काले कानून वापस नहीं लिए जाएंगे। कांग्रेस जन सरकार की चूल्हे हिला देंगे।

अल्मोड़ा-डीजीपी की पहली बड़ी कार्यवाही, ट्रक से शराब की पेटियां गायब तो कोतवाल साहब निलंबित
कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज के बंद की अपने साथी नेताओं के साथ समीक्षा की और कहा कि जिस उत्साह से आज कांग्रेसजनों ने बंद में बढ़ -चढक़र भाग लिया है। संगठित कांग्रेस राज्य में किसी भी प्रकार की जनता के दमन को बर्दाश्त नहीं करेगी और जनता की रक्षा हेतु हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। भाजपा सरकार के लिए वर्ष 2022 के चुनाव में खतरे की घंटी बताया।