देहरादून-बोले प्रीतम डबल इंजन सरकार फेल, कई लोग कॉग्रेस में शामिल

देहरादून-आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने एकबार फिर से भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल साबित हुई है। जनजाति क्षेत्र जौनसार बावर का विकास पूरी तरह से रुक चुका है। चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने विकासनगर के दातनू गांव में
 | 
देहरादून-बोले प्रीतम डबल इंजन सरकार फेल, कई लोग कॉग्रेस में शामिल

देहरादून-आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने एकबार फिर से भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल साबित हुई है। जनजाति क्षेत्र जौनसार बावर का विकास पूरी तरह से रुक चुका है।

देहरादून-बोले प्रीतम डबल इंजन सरकार फेल, कई लोग कॉग्रेस में शामिल

चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने विकासनगर के दातनू गांव में रविवार को पार्टी के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान करीब 20 से अधिक लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जब से केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार बनी है, तब से विकास का पहिया ठप है। राज्य की डबल इंजन सरकार तो हर मोर्चे पर विफल साबित हो गई है। प्रीतम सिंह ने कहा कि जौनसार बावर में जो विकास कार्य हुए हैं, वह सिर्फ कांग्रेस के शासनकाल में ही हुआ है।

प्रतीम सिंह का कहना है कि भाजपा को झूठे वादे करने से फुर्सत ही नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को युवाओं को रोजगार देने की चिंता नहीं है। ऐसे में अब जनता का मन ऊब चुका है और वो परिवर्तन चाहती है। उन्होंने वादा किया कि साल 2022 में विधानसभा चुनाव के बाद एक बार पुन: उत्तराखंड में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी।