देहरादून- तिरंगे में लिपटे प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर अमेरिका से भारत रवाना, कल सुबह देहरादून पहुंचने की संभावना

देहरादून-प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के अचानक निधन से पूरा प्रदेश शोक में डूबा हुआ है। प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। आज स्व. प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर अमेरिका के टैक्सास शहर से भारत के लिए रवाना कर दिया गया है। पंत का शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ
 | 
देहरादून- तिरंगे में लिपटे प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर अमेरिका से भारत रवाना, कल सुबह देहरादून पहुंचने की संभावना

देहरादून-प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के अचानक निधन से पूरा प्रदेश शोक में डूबा हुआ है। प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। आज स्व. प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर अमेरिका के टैक्सास शहर से भारत के लिए रवाना कर दिया गया है। पंत का शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ है। उनके परिजन स्व. पंत के पार्थिव शरीर के साथ मौजूद है। बताया जा रहा है कि कल सुबह तक पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंच जायेगा। इसके बाद पंत के पार्थिव शरीर को एसडीआरएफ मुख्यालय से हेलीकॉप्टर के द्वारा पिथौरागढ़ स्थित उनके गांव ले जाएगा। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

देहरादून- तिरंगे में लिपटे प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर अमेरिका से भारत रवाना, कल सुबह देहरादून पहुंचने की संभावना

ज्यौलीग्रांट में अंतिम दर्शन को रखा जायेगा पार्थिव शरीर

कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन अब जौलीग्रांट स्थित एसडीआरएफ के मुख्यालय में होंगे।सुबह सात से आठ बजे तक उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा। इसके लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके बाद पंत के पार्थिव शरीर को उनके मूल निवास स्थान पिथौरागढ़ ले जाया जायेगा। बता दें कि बुधवार को लंबे समय से कैंसर से पीडि़त प्रकाश पंत का अमेरिका मेंं निधन हो गया। पंत वहां इलाज के लिए गये थे। इसके बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।