देहरादून-प्रदेश के इस शहर में आज दोपहर दो बजे से लॉकडाउन, इसलिए लिया फैसला

देहरादून-प्रदेश में बुधवार को कोरोना बम फूटा। अभी तक के सारे रिकॉर्ड टूट गये। शाम को आयी रिपोर्ट में 451 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 5300 पहुंच गई। ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर ब्लॉक में सबसे ज्यादा 46 कोरोना मरीज मिले। इनमें 45 अकेले नई बस्ती गांव के निवासी हैं।
 | 
देहरादून-प्रदेश के इस शहर में आज दोपहर दो बजे से लॉकडाउन, इसलिए लिया फैसला

देहरादून-प्रदेश में बुधवार को कोरोना बम फूटा। अभी तक के सारे रिकॉर्ड टूट गये। शाम को आयी रिपोर्ट में 451 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 5300 पहुंच गई। ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर ब्लॉक में सबसे ज्यादा 46 कोरोना मरीज मिले। इनमें 45 अकेले नई बस्ती गांव के निवासी हैं। खेड़ा में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला।

देहरादून-प्रदेश के इस शहर में आज दोपहर दो बजे से लॉकडाउन, इसलिए लिया फैसला

एक ही स्थान पर बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन ने गुरुवार को दोपहर बाद दो बजे से शुक्रवार रात 12 बजे तक जसपुर नगर पालिका क्षेत्र में पूर्ण लॉकडाउन करने का फैसला लिया है। इस मामले में एसडीएम सुंदर सिंह ने बताया कि एएसपी राजेश भट्ट, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अविनाश खन्ना, सीएमएस डॉ. एच के शर्मा, सीओ मनोज ठाकुर,कोतवाल नंदा बल्लभ भट्ट के साथ बैठक कर यह फैसला लिया गया।