देहरादून-प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, अब विधानसभा अध्यक्ष ने किया सेल्फ आइसोलेट

देहरादून-विगत सप्ताह से प्रदेश में कोरोना वायरस ने रफ्तर पकड़ ली है। विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हलचल बढ़ गई है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी के बाद अपने आप को यमुना कॉलोनी स्थित आर-1
 | 
देहरादून-प्रदेश में कोरोना का कहर जारी, अब विधानसभा अध्यक्ष ने किया सेल्फ आइसोलेट

देहरादून-विगत सप्ताह से प्रदेश में कोरोना वायरस ने रफ्तर पकड़ ली है। विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हलचल बढ़ गई है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी के बाद अपने आप को यमुना कॉलोनी स्थित आर-1 शासकीय आवास पर सेल्फ आइसोलेट किया है।

आज इसकी जानकारी उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि वह सेल्फ आइसोलेट होंगे एवं शीघ्र ही अपने एवं परिवार का कोरोना टेस्ट करवाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने सभी कार्यक्रम एवं बैठकों को भी स्थगित किया है। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने भेंट करने वाले सभी लोगों से अगली सूचना तक उनसे ना मिलने की भी अपील की है। विधानसभा अध्यक्ष से कुछ दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष की भेंट विधानसभा अध्यक्ष से भी हुई थी।