देहरादून-पॉलीथीन मुक्त ग्रीन दून के लिए सीएम ने किया फ्लैग ऑफ , दून में बनेंगी 50 किमी की मानव श्रृंखला

Dehradun News-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज सचिवालय में पॉलीथीन मुक्त ग्रीन दून के लिए सचिवालय के अधिकारियों की जन जागरूकता रैली को फ्लैग ऑफ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पॉलीथीन मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता जरूरी है। सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा पॉलीथीन मुक्त ग्रीन दून
 | 
देहरादून-पॉलीथीन मुक्त ग्रीन दून के लिए सीएम ने किया फ्लैग ऑफ , दून में बनेंगी 50 किमी की मानव श्रृंखला

Dehradun News-मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज सचिवालय में पॉलीथीन मुक्त ग्रीन दून के लिए सचिवालय के अधिकारियों की जन जागरूकता रैली को फ्लैग ऑफ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पॉलीथीन मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता जरूरी है। सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा पॉलीथीन मुक्त ग्रीन दून के लिए जनजागरूकता के लिए जो पैदल यात्रा की जा रही है, इसके आने वाले समय में अच्छे परिणाम मिलेंगे। उन्होंने कहा कि 05 नवम्बर को देहरादून को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जो मानव श्रृंखला बनाई जायेगी। यह मानव श्रृंखला 50 किमी की होगी, जिसमें एक लाख से अधिक लोग प्रतिभाग करेंगे।

देहरादून-पॉलीथीन मुक्त ग्रीन दून के लिए सीएम ने किया फ्लैग ऑफ , दून में बनेंगी 50 किमी की मानव श्रृंखला

सीएम ने कहा कि 16 जुलाई 2020 को हरेला पर्व के अवसर पर पूरे राज्य में एक ही दिन पौधारोपण किया जायेगा। हमारा प्रयास है कि इसके बाद हर हरेला पर्व पर सिर्फ एक घंटे में पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण हो। पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता पर व्यापक स्तर पर जन जागरूकता की जरूरत है। इसके लिए स्कूलों में प्रति सप्ताह स्वच्छता व पॉलीथीन मुक्ति पर 05 मिनट का उद्बोधन हो। आज प्लास्टिक का इस्तेमाल सामाजिक बुराई बन गई है। पॉलीथीन मुक्त देहरादून के लिए नगर निगम देहरादून द्वारा जो अभियान चलाया जा रहा है।

देहरादून-पॉलीथीन मुक्त ग्रीन दून के लिए सीएम ने किया फ्लैग ऑफ , दून में बनेंगी 50 किमी की मानव श्रृंखला

मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि देहरादून से प्लास्टिक को हमेशा समाप्त करने के लिए नगर निगम द्वारा व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके परिणाम स्वरूप प्लास्टिक के उपयोग में 50 से 60 प्रतिशत तक की कमी आई है। जन सहयोग से जल्द देहरादून को पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त किया जायेगा। इस मौके पर विधायक गणेश जोशी, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, नगर आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय व सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।