देहरादून-पुलिस ने मारे शहर के बीस हुक्काबारों पर छापे, इस हाल में मिले निजी संस्थानों में पढऩे वाले छात्र-छात्राएं

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क-देवभूमि में हुक्काबार ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिये है। यहां के युवा नशे की ओर बढ़ रहे है जिससे उत्तराखंड में कुछ सालों में अपराधों में वृद्धि हुई है। इससे पहले हल्द्वानी में भी हुक्काबारों पर छापे की खबर थी। जिसके बाद कई हुक्काबार बंद हो गये। अब देर रात राजधानी
 | 
देहरादून-पुलिस ने मारे शहर के बीस हुक्काबारों पर छापे, इस हाल में मिले निजी संस्थानों में पढऩे वाले छात्र-छात्राएं

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क-देवभूमि में हुक्काबार ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिये है। यहां के युवा नशे की ओर बढ़ रहे है जिससे उत्तराखंड में कुछ सालों में अपराधों में वृद्धि हुई है। इससे पहले हल्द्वानी में भी हुक्काबारों पर छापे की खबर थी। जिसके बाद कई हुक्काबार बंद हो गये। अब देर रात राजधानी देहरादून में पुलिस ने छात्रों के रहने वाले इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान कई बिगड़े लडक़े-लड़कियां हुक्काबारों में नशा करती नजर आयी। पुलिस के छापे से हुक्काबारों में हडक़ंप मच गया। कई लड़कियां अपना मुंह छुपाते हुए नजर आयी। इस दौरान पुलिस ने हुक्का बारों को लेकर अब तक की कार्रवाई में नशा करते मिलने पर एक दर्जन से अधिक लोगों का चालान किया।

देहरादून-पुलिस ने मारे शहर के बीस हुक्काबारों पर छापे, इस हाल में मिले निजी संस्थानों में पढऩे वाले छात्र-छात्राएं

सभी रहीसजांदे परिवार के

देर रात पुलिस को सूचना मिली कि हुक्काबारों में बड़े घरों की युवक-युवतियां हुक्का पी रही है। जिसके बाद पुलिस ने योजना के अनुसार एसपी सिटी श्वेता चौबे की अगुवाई में राजपुर, प्रेमनगर व वसंत विहार क्षेत्र में चल रहे करीब बीस हुक्का बारों में छापेमारी की। जैसे ही पुलिस हुक्काबारों के अंदर घुसी तो कई युवक-युवतिया चिलम पीते व मदहोश मिले। पुलिस को देखते ही हुक्काबारों में हडक़ंप मच गया और युवक-युवतियां भागने लगे। पुलिस ने सभी के नाम और पते पूछे इसके बाद उनके परिजनों को बुलाकार उन्हें सौंप दिया। हुक्काबार संचालकों को नोट देकर जवाब मांगा है और तत्काल हुक्काबार बंद करने के आदेश दिये। चिलम के सैंपल भी लिये गये राजपुर क्षेत्र के एक बार के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि हुक्काबारों में ज्यादातर युवक-युवतिया निजी संस्थानों में कोर्स कर रहे छात्र-छात्राएं है। सभी बड़े घरों से है जो लंबे समय से नशे के आदी बताए जा रहे हैं।