देहरादून-पीएम मोदी की कूटनीतिक चाल आई काम, हमें अपने जवानों पर गर्व-त्रिवेन्द्र

देहरादून-शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूटनीतिक चाल से चीन को विश्व में अलग-थलग करने का फैसला किया है। उन्होंने चीन को लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल से पीछे हटने को मजबूर किया और उनकी विस्तारवादी नीति को रोकने का कार्य किया है।
 | 
देहरादून-पीएम मोदी की कूटनीतिक चाल आई काम, हमें अपने जवानों पर गर्व-त्रिवेन्द्र

देहरादून-शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूटनीतिक चाल से चीन को विश्व में अलग-थलग करने का फैसला किया है। उन्होंने चीन को लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल से पीछे हटने को मजबूर किया और उनकी विस्तारवादी नीति को रोकने का कार्य किया है। सीएम त्रिवेन्द्र ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सीमाओं पर खड़े हमारे वीर जवानों पर हमें गर्व है। हमारे सैनिकों ने एलएसी पर चीन के सैनिकों को मुंहतोड़ जबाब दिया।

देहरादून-पीएम मोदी की कूटनीतिक चाल आई काम, हमें अपने जवानों पर गर्व-त्रिवेन्द्र

मुख्यमंत्री त्रिवंद्र सिंह रावत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्रीनगर विधानसभा की वर्चुअल रैली में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। त्रिवेन्द्र ने कहा कि कोविड-19 की वजह से पूरा विश्व विषम परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है। इससे राज्य को भी काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। कोरोना वायरस से बचाव का सबसे अच्छा तरीका मास्क का इस्तेमाल, शारीरिक दूरी और कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का अनुपालन है।