देहरादून-खेलो इंडिया इस बेटी ने बढ़ाया देवभूमि का मान, गोल्ड के बाद जीता रजत पदक

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क-एक बार फिर खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पौड़ी की अंकिता ध्यानी ने दूसरे दिन भी रजत पदक पर अपना कब्जा जमा दिया। अंकिता ने 3000 मीटर दौड़ 10 मिनट तीन सेकेंड में पूरी कर अपना सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड भी बनाया। इससे उत्तराखंड की झोली में दो पदकों में अंकिता का ही योगदान है।
 | 
देहरादून-खेलो इंडिया इस बेटी ने बढ़ाया देवभूमि का मान, गोल्ड के बाद जीता रजत पदक

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क-एक बार फिर खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पौड़ी की अंकिता ध्यानी ने दूसरे दिन भी रजत पदक पर अपना कब्जा जमा दिया। अंकिता ने 3000 मीटर दौड़ 10 मिनट तीन सेकेंड में पूरी कर अपना सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड भी बनाया। इससे उत्तराखंड की झोली में दो पदकों में अंकिता का ही योगदान है। उत्तराखंड के खिलाड़ी लगातार अपना दबदबा दिखा रहे है। खेलो इंडिया में अंकिता ने अंडर-17 वर्ग में 3000 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वही अंकिता ध्यानी मामूली अंतराल से प्रथम स्थान से चूकी। इसी के साथ लगातार दो दिन अकिता ने गोल्ड व रजत पदक प्राप्त किया।

देहरादून-खेलो इंडिया इस बेटी ने बढ़ाया देवभूमि का मान, गोल्ड के बाद जीता रजत पदक

राज्य स्तर में अभी तक जीते 30 से ज्यादा पदक

गौरतलब है कि इससे पहले अंकिता ने 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड पदक जीता था। अंकिता ने चार मिनट 40 सेकेंड में दौड़ पूरी की थी। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने उन्हें मेडल पहनाया। अंकिता पौड़ी के मेरूड़ा गांव की रहने वाली हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उसने कड़ी मेहनत कर यह उपलब्धि हासिल की। अंकिता अभी तक राष्ट्रीय स्तर पर पांच से अधिक पदक जीत चुकी है।राज्य स्तर पर 30 से ज्यादा पदक जीते हैं।