देहरादून- सोशल मीडिया पर इन लोगों ने फैलाई सीएम के निधन की अफवाह, ऐक्शन में आई उत्तराखंड पुलिस

सोशल मीडिया में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निधन की अफवाह फैलाने वाले लोगों की पहचान पुलिस ने कर ली है। बात दें कि सीएम के खिलाफ जारी इस पोस्ट के बाद से उत्तराखंड डीजी लॉ एण्ड ऑर्डर अशोक कुमार के खुद इस पर कार्यवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया
 | 
देहरादून- सोशल मीडिया पर इन लोगों ने फैलाई सीएम के निधन की अफवाह, ऐक्शन में आई उत्तराखंड पुलिस

सोशल मीडिया में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निधन की अफवाह फैलाने वाले लोगों की पहचान पुलिस ने कर ली है। बात दें कि सीएम के खिलाफ जारी इस पोस्ट के बाद से उत्तराखंड डीजी लॉ एण्‍ड ऑर्डर अशोक कुमार के खुद इस पर कार्यवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया में इस पोस्‍ट को डालने वाले छह लोगों की पहचान उत्‍तराखंड पुलिस ने पूरी कर ली है। इन सभी 6 लोगों के खिलाफ देहरादून में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, एसएसपी देहरादून के नेतृत्‍व में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

देहरादून- सोशल मीडिया पर इन लोगों ने फैलाई सीएम के निधन की अफवाह, ऐक्शन में आई उत्तराखंड पुलिस

दरअसल, मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निधन की अफवाह को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। इतना ही नहीं इस पोस्‍ट में आरोपियों ने मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह को श्रद्वांजलि तक दे डाली थी। यह हरकत तब की गई है, जब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में उत्‍तराखंड कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ रहा है। इस पोस्‍ट की जानकारी मिलते ही उत्तराखंड के डीजी लॉ एण्‍ड ऑर्डर अशोक कुमार ने इन अराजकतत्वों के खिलाफ़ एसएसपी देहरादून को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

पुलिस की विशेष टीम कर रही जांच

जनकारी मुताबिक फेसबुक पर कई लोगों ने मुख्यमंत्री के निधन की अफवाह को पोस्‍ट किया है। जिन-जिन लोगों ने इस अफवाहर को सोशल मीडिया में फैलाने का काम किया है, उनकी पहचान के लिए उत्‍तराखंड पुलिस ने विशेष टीम ने कवायद शुरू कर दी है। इसके अलावा, देहरादून के कैंट थाना इलाके में 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, इस पोस्‍ट को शेयर करने वालों के खिलाफ भी आईटी एक्‍ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की कवायद शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में पुलिस अब तक 2 लोगों को गिरफ्तार भी कर चुकी है।

देहरादून- सोशल मीडिया पर इन लोगों ने फैलाई सीएम के निधन की अफवाह, ऐक्शन में आई उत्तराखंड पुलिस

भाजपा नेता ने दर्ज कराई FIR

पुलिस की माने देहरादून भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने आरोपियों के खिलाफ कैंट थाने में शिकायत दी है। इन सभी आरोपियों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनयम की धारा 74 सहित 5 अन्‍य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिन लोगों के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज किया गया है, उनके नाम पंकज ढ़ौडियाल, नरेंद्र मेहता, नवीन भट्ट, शरद कौंतुरा, कुलदीप पंवार और कमल नेगी हैं। पुलिस ने इन सभी लोगों की गिरफ्तारी के लिए कवायद शुरू कर दी है। वहीं, एसएसपी देहरादून अरुण मोहन जोशी ने आरोपियों की जल्‍द गिरफ्तारी का दावा किया है।

यहाँ भी पढ़े

हल्द्वानी-एक दिन में 80 लाख की शराब डकार गई हल्द्वानी, सिर्फ इतनी दुकानों से हुई कमाई

हल्द्वानी-दुष्कर्म से आहत किशोरी ने खुद को लगाई आग, आरोपी के खिलाफ हुई ये बड़ी कार्यवाही