देहरादून-आखिर क्यों गुलदस्ते को लेकर अधिकारियों पर बिफरे वन मंत्री हरक सिंह, जानिये क्यों अधिकारी ले आये बांज और बुरांश

देहरादून-एक बार वन मंत्री हरक सिंह रावत चर्चाओं में है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के पौड़ी मंडल मुख्यालय पर स्वागत के लिए प्लास्टिक के नकली फूलोंं की गुलदस्ते लाने पर वन मंत्री हरक सिंह रावत अधिकारियों पर बिफर पड़े। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। रावत ने कहा कि बांज और बुरांश पत्तियों
 | 
देहरादून-आखिर क्यों गुलदस्ते को लेकर अधिकारियों पर बिफरे वन मंत्री हरक सिंह, जानिये क्यों अधिकारी ले आये बांज और बुरांश

देहरादून-एक बार वन मंत्री हरक सिंह रावत चर्चाओं में है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के पौड़ी मंडल मुख्यालय पर स्वागत के लिए प्लास्टिक के नकली फूलोंं की गुलदस्ते लाने पर वन मंत्री हरक सिंह रावत अधिकारियों पर बिफर पड़े। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। रावत ने कहा कि बांज और बुरांश पत्तियों के गुलदस्ते बनाकर लाओ। आनन-फानन में अधिकारियों ने बांज-बुरांश के पत्तियों के गुलदस्ते बनाये जिसके बाद मंत्रियों ने यहीं गुलदस्ते मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत को भेंद किये।

देहरादून-आखिर क्यों गुलदस्ते को लेकर अधिकारियों पर बिफरे वन मंत्री हरक सिंह, जानिये क्यों अधिकारी ले आये बांज और बुरांश

सीएम के स्वागत के लिए मंगाये बांज-बुरांश

गढ़वाल कमिश्नरी के 50 साल पूरे होने पर कमिश्नरी मुख्यालय पौड़ी में मंत्रिपरिषद और मंत्रिमंडल की बैठक थी। इस दौरन मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, राज्यमंत्री रेखा आर्य हेलीपैड पहुंचे तो अफसरों ने स्वागत के लिए उन्हें प्लास्टिक के फूलों से बने गुलदस्ते थमाने चाहे। इस पर वन मंत्री ने उन्हें फटकार लगा दी और कहा कि एक तरफ हम प्लास्टिक को बैन करने के प्रयासों में लगे हैं और आप प्लास्टिक के फूलों के गुलदस्ते ला रहे हैं। इसे बाद बांज और बुरांश के गुलदस्तों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।