देहरादून- अब ऑनलाईन होंगे उत्तराखंड चारधाम यात्रा के दर्शन, पढ़े सीएम त्रिवेन्द्र के अन्य महत्तवपूर्ण फैसले

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के आवास में आज उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड की पहली बैठक हुई। बैठक में मन्दिरों एवं उनसे जुड़ी प्रमुख पाण्डुलिपियों एवं अन्य ऐतिहासिक महत्व के सामग्री संग्रहण के लिए संग्रहालय बनाने की चर्चा की गई है। बोर्ड की इस पहली बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार द्वारा धार्मिक
 | 
देहरादून- अब ऑनलाईन होंगे उत्तराखंड चारधाम यात्रा के दर्शन, पढ़े सीएम त्रिवेन्द्र के अन्य महत्तवपूर्ण फैसले

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के आवास में आज उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड की पहली बैठक हुई। बैठक में मन्दिरों एवं उनसे जुड़ी प्रमुख पाण्डुलिपियों एवं अन्य ऐतिहासिक महत्व के सामग्री संग्रहण के लिए संग्रहालय बनाने की चर्चा की गई है। बोर्ड की इस पहली बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार द्वारा धार्मिक यात्रा के समुचित संचालन के लिए अन्तर्विभागीय समन्वय के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया जायेगा।

देहरादून- अब ऑनलाईन होंगे उत्तराखंड चारधाम यात्रा के दर्शन, पढ़े सीएम त्रिवेन्द्र के अन्य महत्तवपूर्ण फैसले

उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड का अलग लोगो बनाया जायेगा। बैठक में सीएम द्वारा मन्दिरों के ऑनलाईन दर्शन करने की इच्छा रखने वाले लोगों को मन्दिर परिसर के ऑनलाईन दर्शन एवं ऑडियो के माध्यम से पूजा-अर्चना करने की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किये गए।

10 करोड़ किए जारी

बैठक में मन्दिरों की सम्पति, निधि, बहुमूल्य वस्तुओं को बोर्ड के प्रबंधन में अन्तरित करने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अधिकृत किया गया है, इसके लिए कार्यवाही सबंधित जिलाधिकारियों द्वारा की जायेगी। उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड का अलग बैंक एकाउण्ट होगा। इसके लिए बैठक में राज्य सरकार द्वारा 10 करोड़ रूपये की धनराशि की स्वीकृति दी गई है। बद्री-केदार मंदिर समिति की अवशेष धनराशि भी उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड में ट्रांसफर की जायेगी।

देहरादून- अब ऑनलाईन होंगे उत्तराखंड चारधाम यात्रा के दर्शन, पढ़े सीएम त्रिवेन्द्र के अन्य महत्तवपूर्ण फैसले

बद्री-केदार मंदिर समिति के कार्मिकों की नियुक्ति उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड में की जायेगी। बोर्ड के लिए अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति की जायेगी एवं वित्त नियंत्रक का एक पद सृजित किया जायेगा। उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड में विभिन्न न्यायिक मामलों के लिए ट्रिब्यूनल बनाई जायेगी। एनआईसी द्वारा बद्री-केदार मंदिर समिति के लिए बनाई गई वेबसाइट का अधिग्रहण कर इसका अपग्रेडेशन किया जायेगा।

बद्री-केदार मन्दिर समिति ने दिए 5 लाख

इस अवसर पर उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन ने कोविड-19 के दृष्टिगत बद्री-केदार मन्दिर समिति के कार्मिकों द्वार दिये गये एक दिन के वेतन का 05 लाख रूपये का चेक मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को सौंपा। उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष सतपाल महाराज ने मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से भी बोर्ड को 05 लाख एक रूपये की धनराशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे।