देहरादून-अगले माह से 7296 पदों के लिए शुरू होंगी भर्ती, पढिय़े पूरी डिटेल

देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने सचिवालय में भर्ती एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर...
 | 
देहरादून-अगले माह से 7296 पदों के लिए शुरू होंगी भर्ती, पढिय़े पूरी डिटेल

देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने सचिवालय में भर्ती एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर भर्तियों को लेकर टाइम टेबल तय करने को कहा। एक जैसी प्रकृति के पदों के लिए एक ही परीक्षा आयोजित की जाए। राज्य लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और चिकित्सा चयन बोर्ड 7296 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं। अगले महीने से ही अधीनस्थ आयोग इसकी प्रक्रिया शुरू कर देगा।

विगत दिवस सीएम के साथ बैठक में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने बताया कि 7300 पदों में से 2500 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी हो चुकी है। शेष 4800 पदों के लिए अक्तूबर से भर्ती शुरू होगी। वही उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल आनंद सिंह रावत ने बताया कि आयोग 1145  पदों पर भर्ती वर्ष में करेगा।

इसके अलावा उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष डा. डीएस रावत ने बताया कि 1351 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए प्रस्ताव मिल चुके हैं। आयोग सहायक कृषि अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, जेई सिविल, जेई इलेक्ट्रिकल, आबकारी सिपाही, हाईकोर्ट के टाइपिस्ट आदि की पदों के लिए अगले महीने से भर्ती शुरू करेगा।

 

WhatsApp Group Join Now