देहरादून-नंदा देवी ईस्ट और भागीरथी-2 फतह करेंगी 15 महिलाएं, उत्तराखंड से ये नाम शामिल

देहरादून-ऑल वूमेन एक्सपीडिशन के तहत देश भर की 15 महिलाओं का दल सितंबर 2021 में नंदा देवी ईस्ट और भागीरथी-2 फतह करने निकलेगा। इस अभियान का नेतृत्व एवरेस्ट विजेता शीतल करेंगी। इससे पूर्व अप्रैल में इन चयनित महिलाओं को दारमा और व्यास घाटी के पहाड़ों में प्रसिद्ध पर्वतारोही योगेश गब्र्याल प्रशिक्षण देंगे। अभियान में महाराष्ट्र
 | 
देहरादून-नंदा देवी ईस्ट और भागीरथी-2 फतह करेंगी 15 महिलाएं, उत्तराखंड से ये नाम शामिल

देहरादून-ऑल वूमेन एक्सपीडिशन के तहत देश भर की 15 महिलाओं का दल सितंबर 2021 में नंदा देवी ईस्ट और भागीरथी-2 फतह करने निकलेगा। इस अभियान का नेतृत्व एवरेस्ट विजेता शीतल करेंगी। इससे पूर्व अप्रैल में इन चयनित महिलाओं को दारमा और व्यास घाटी के पहाड़ों में प्रसिद्ध पर्वतारोही योगेश गब्र्याल प्रशिक्षण देंगे।

अभियान में महाराष्ट्र की याद्धनिकी भिलेर, हिमाचल की बबीता ठाकुर, हेमलता, धारचूला की मनीषा सीपाल, पूजा सीपाल, मेनका गुंज्याल, कलावती बराल, प्रीति रावत, रेखा, दीपिका, मीनाक्षी राठौर और मोना का चयन किया गया है। तीन अन्य महिलाओं का अभी चयन नहीं हो पाया है। ऑल वूमेन एक्सपीडिशन के तहत 15 सदस्यीय महिलाओं के दल में 12 महिलाओं का चयन कर लिया गया है। इस दल में ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने पर्वतारोहण का एडवांस कोर्स किया है, लेकिन उन महिलाओं को पर्वतारोहण का अनुभव नहीं है।

एवरेस्ट विजेता योगेश गब्र्याल का कहना है कि पर्वतारोहण को बढ़ावा देने के लिए ऑल वूमेन एक्सपीडिशन शुरू किया गया है। प्रथम चरण में 15 महिलाओं को भागीरथी पिक्स-2 और नंदा देवी ईस्ट चढ़ाया जाएगा। इससे पहलेअप्रैल में दारमा और व्यास घाटी के पहाड़ों में चयनित महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।