देहरादून-नगर निगम की बैठक में हंगामा, आपस में भिड़े भाजपा और कांग्रेस पार्षद

देहरादून-आज करीब 11 माह बाद देहरादून की नगर निगम बोर्ड बैठक में जबरदस्त हंगामा हुआ। हंगामे के दौरान कांग्रेस और भाजपा पार्षद आपस में भिड़ गए। जिसके बाद कांग्रेस ने बहिष्कार की चेतावनी तक दे डाली, जिससे बोर्ड की कार्यवाही रुक गई। हालांकि कुछ देर बाद मामला शांत हुआ। आज देहरादून नगर निगम की बोर्ड
 | 
देहरादून-नगर निगम की बैठक में हंगामा, आपस में भिड़े भाजपा और कांग्रेस पार्षद

देहरादून-आज करीब 11 माह बाद देहरादून की नगर निगम बोर्ड बैठक में जबरदस्त हंगामा हुआ। हंगामे के दौरान कांग्रेस और भाजपा पार्षद आपस में भिड़ गए। जिसके बाद कांग्रेस ने बहिष्कार की चेतावनी तक दे डाली, जिससे बोर्ड की कार्यवाही रुक गई। हालांकि कुछ देर बाद मामला शांत हुआ। आज देहरादून नगर निगम की बोर्ड बैठक महापौर सुनील उनियाल गामा की अध्यक्षता में शुरू हुई। विधायक खजानदास और उमेश शर्मा काऊ समेत नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय भी मौजूद हैं।

देहरादून-अचानक उत्तराखंड पहुंचे आमिर खान, यहां गली में बच्चों संग खेलने लगे क्रिकेट

बता दें कि निगम बोर्ड में महापौर और 100 पार्षदों समेत विधायक, सांसद, राज्य सरकार की ओर से मनोनीत 20 पार्षदों को मिलाकर कुल 130 सदस्य हैं। टाउन हाल में लगभग 450 जन के बैठने की व्यवस्था है। बोर्ड बैठक में महापौर ने बताया कि बोर्ड बैठक स्वच्छता पर फोकस रहेगी। इसके साथ वार्डों में विकास कार्यों के लिए धनराशि की मंजूरी पर भी विचार किया जाएगा।