देहरादून-मोदी सरकार ही जनता की पहली पसंद, सीएम त्रिवेद्र ने ऐसे जताया कार्यकर्ताओं का आभार

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क-आज लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। देश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बननी तय है। वही उत्तराख्ंाड में भाजपा एक बार फिर क्लीन स्वीप कर रही है। अभी तक के रूझानों में पांचों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे है। इस सफलता की खुशी प्रदेश
 | 
देहरादून-मोदी सरकार ही जनता की पहली पसंद, सीएम त्रिवेद्र ने ऐसे जताया कार्यकर्ताओं का आभार

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क-आज लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। देश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बननी तय है। वही उत्तराख्ंाड में भाजपा एक बार फिर क्लीन स्वीप कर रही है। अभी तक के रूझानों में पांचों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी आगे चल रहे है। इस सफलता की खुशी प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत के चेहरे पर देखने को मिली। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि फिर लोकतंत्र की जीत हुई है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकासवादी नीतियों पर मुहर लगाई है। विपक्ष इस हार से बौखला गया है। उन्होंने इस जीत का भाजपा की ऐतिहासिक जीत बताते हुए कार्यकर्ताओं का धन्यवाद अदा किया।

देहरादून-मोदी सरकार ही जनता की पहली पसंद, सीएम त्रिवेद्र ने ऐसे जताया कार्यकर्ताओं का आभार

उन्होंने कहा कि जनता मोदी सरकार के कार्यों से प्रभावित हुई इसलिए जनता ने इस बार फिर मोदी जी को चुना है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ईवीएम को लेकर विपक्ष के नेताओं के रवैये को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि जैसा अंदेशा था कि विपक्ष हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेगा, वैसा ही हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईवीएम से चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ईवीएम के जरिये ही कई राज्यों में चुनाव जीते हैं। ऐसे में उसे ईवीएम की निष्पक्षता पर सवाल उठाने नहीं चाहिए।