देहरादून-भ्रामक और झूठा है एबीपी न्यूज का सीएम सर्वे, विकास के दम पर जनता के प्रिय है सीएम त्रिवेन्द्र

देहरादून-विगत दिवस एबीपी न्यूज चैनल द्वारा किये गये सर्वे में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को सबसे खराब मुख्यमंत्री बताया जोकि बिल्कुल भ्रामक है। न्यूज चैनल के सर्वे पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता ने नाराजगी जताई। जबकि सच्चाई ये है कि उत्तराखंड के 275 लोगों की पसंद-नापसंद को चैनल ने पूरे देश
 | 
देहरादून-भ्रामक और झूठा है एबीपी न्यूज का सीएम सर्वे, विकास के दम पर जनता के प्रिय है सीएम त्रिवेन्द्र

देहरादून-विगत दिवस एबीपी न्यूज चैनल द्वारा किये गये सर्वे में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को सबसे खराब मुख्यमंत्री बताया जोकि बिल्कुल भ्रामक है। न्यूज चैनल के सर्वे पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम जनता ने नाराजगी जताई। जबकि सच्चाई ये है कि उत्तराखंड के 275 लोगों की पसंद-नापसंद को चैनल ने पूरे देश का मिजाज मान लिया।

चैनल का दावा है कि आधे खुश और आधे लोग नाराज है। लेकिन सवाल उठता है कि भाजपा को 46.5 प्रतिशत के आसपास ही वोट मिले थे, बाकि बचे विपक्ष सहित अन्य लोगों को वोट मिले। उत्तराखंड में 70 में से 57 सीटों पर परचम लहराने वाली भाजपा ने विकास को लेकर नई बिलंदियों को छूआं है। सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत की बदौलत ही भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव और निकाय चुनावों में भी जीत हासिल की। ऐसे में न्यूज चैनल का सर्वे सरासर झूठा साबित होता है।

सीएम त्रिवेन्द्र रावत के नेतृत्व में प्रदेश में पिरूल और सौर ऊर्जा के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया। केदारपुरी का पुननिर्माण, 14 साल से अटके सबसे लंबे मोटरेबल झूला पुला का निर्माण, शहीदों के सपनों की राजधानी गैरसैण का सपना साकार किया। प्रदेश में पेयजल की समस्या से दूर करने के लिए मात्र एक रूपये में हर घर नल जैसी योजनाओं पर पंख लगाये। साथ ही प्रदेश में कई सडक़ों का निर्माण कर पर्यटक के लिहाज से प्रदेश का एक नये राज्य के रूप में स्थापित किया।