देहरादून-प्रवासियों को ऐसे मिलेगा स्वरोजगार, सीएम त्रिवेन्द्र ने दी 110 करोड़ की स्वीकृत

देहरादून-अन्य शहरों से उत्तराखंड लौटे प्रवासियों के लिए सरकार लगातार रोजगार का प्रयास कर रही है। उत्तराखंड सरकार पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी जिलों के लिए 110 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। कोरोनाकाल में अन्य राज्यों से करीब ढाई लाख प्रवासी उत्तराखंड अपने गांव वापस लौटे
 | 
देहरादून-प्रवासियों को ऐसे मिलेगा स्वरोजगार, सीएम त्रिवेन्द्र ने दी 110 करोड़ की स्वीकृत

देहरादून-अन्य शहरों से उत्तराखंड लौटे प्रवासियों के लिए सरकार लगातार रोजगार का प्रयास कर रही है। उत्तराखंड सरकार पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी जिलों के लिए 110 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। कोरोनाकाल में अन्य राज्यों से करीब ढाई लाख प्रवासी उत्तराखंड अपने गांव वापस लौटे हैं। उन्हें स्वरोजगार से जोडऩे की सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने होप पोर्टल शुरू किया है, जिसके माध्यम से उन्हें जानकारी मुहैया कराने के साथ ही उनकी राय भी ली जा रही है।

देहरादून-प्रवासियों को ऐसे मिलेगा स्वरोजगार, सीएम त्रिवेन्द्र ने दी 110 करोड़ की स्वीकृत
प्रदेश सरकार ने प्रवासियों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 110 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि गांव लौटे प्रवासियों की राज्य सरकार पूरी मदद कर रही है। उनके हित के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना शुरू की गई है। इसके तहत आसान शर्तों के अधीन अपेक्षित धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा विभिन्न विभागों के स्तर पर संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं को भी इससे जोड़ा गया है।