देहरादून- प्रवासियों की वापसी को लेकर सरकार की बड़ी प्लानिंग, मुख्य सचिव ने दी ये अहम जानकारी

देहरादून– आज मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की प्रेसवार्ता करते हुए कई अहम जानकारियों मीडिया के समाने रखी।मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि उत्तराखंड में अबतक कोरोना मरीजों की संख्या 75 हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार कोरोना से लडऩे में जुटी है। अभी तक राज्य
 | 
देहरादून- प्रवासियों की वापसी को लेकर सरकार की बड़ी प्लानिंग, मुख्य सचिव ने दी ये अहम जानकारी

देहरादून– आज मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की प्रेसवार्ता करते हुए कई अहम जानकारियों मीडिया के समाने रखी।मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि उत्तराखंड में अबतक कोरोना मरीजों की संख्या 75 हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार कोरोना से लडऩे में जुटी है। अभी तक राज्य में 50 मरीज स्वस्थ्य होकर अस्पताल से हुए डिस्चार्ज हो चुके है। जो प्रदेश के लिए एक अच्छी बात है।

देहरादून- प्रवासियों की वापसी को लेकर सरकार की बड़ी प्लानिंग, मुख्य सचिव ने दी ये अहम जानकारी
मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बताया कि राज्य की रिकवरी दर 66 प्रतिशत है। उन्होंने साफ किया कि लोग उत्तराखंड में प्रवासियों के आने से डरे नहीं, सरकार ने इसके लिए पूरी तैयारी की है। प्रदेश में 9810 इसोलेशन बेड उपलब्ध है। अभी तक करीब 70 हजार लोग अन्य राज्यों से उत्तराखंड वापस आ चुके है। साथ ही उत्तराखंड आने के लिए अभी तक 2 लाख 10 हजार से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके है।सरकार लगातार लोगों को लाने का प्रयास कर रही है।

अन्य राज्यों में फंसे हुए लोगों को ट्रेनों से भी लाया जा रहा है। इसके लिए रेलवे से लगातार संपर्क जारी है। जिससे लोगों को तेजी से राज्य में लाया जा सकें। ट्रेनों के अलावा प्रवासियों को बसों से भी लाया जा रहा है। वही विदेशों में फंसे उत्तराखंड के करीब 40 लोगों को वापस लाया जा चुका है। बाहर से आने वाले सभी प्रवासियों को कॉरंटाइन किया गया है। सरकार इस मामले में कोई भी लापरवाही नहीं करना चाहती। राज्य ने सभी प्रवासियों के आगमन के लिए सभी व्यवस्था की है। सभी को स्वास्थ्य परीक्षण कर उत्तराखंड में लाया जा रहा है।

 

इसोलेशन बेड