देहरादून-महाराष्ट्र के नये राज्यपाल कोश्यारी ने दिया भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा, देवभूमि को लेकर बोले ये शब्द

देहरादून-उत्तराखंड के पूर्व सीएम व महाराष्ट्र के नए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आज भाजपा की प्राथमिक सदस्यता के इस्तीफा दे दिया। कोश्यारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को सौंपा। कोश्यारी ने नई जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आभार जताया। उन्होंने कहा कि देश के आर्थिक रूप
 | 
देहरादून-महाराष्ट्र के नये राज्यपाल कोश्यारी ने दिया भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा, देवभूमि को लेकर बोले ये शब्द

देहरादून-उत्तराखंड के पूर्व सीएम व महाराष्ट्र के नए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने आज भाजपा की प्राथमिक सदस्यता के इस्तीफा दे दिया। कोश्यारी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को सौंपा। कोश्यारी ने नई जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आभार जताया। उन्होंने कहा कि देश के आर्थिक रूप से सशक्त राज्यों में महाराष्ट्र नंबर एक स्थान पर है। मेरी कोशिश रहेगी कि महाराष्ट्र की आर्थिक मजबूती का फायदा उत्तराखंड को पहुंचा पाऊं।

देहरादून-महाराष्ट्र के नये राज्यपाल कोश्यारी ने दिया भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा, देवभूमि को लेकर बोले ये शब्द

इससे पहले कोश्यारी के दून स्थित आवास पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम उन्हें बधाई देने के लिए उमड़ पड़ा। कोश्यारी के गाड़ी से उतरते ही भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बलजीत सिंह सोनी ने उन्हें कंधे पर उठा लिया। उनको बधाई देने वालों में सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, गणेश जोशी और विजय सिंह पंवार शामिल रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और जमकर आतिशबाजी भी की।