देहरादून-लोहाघाट विधायक फत्र्याल पर हो सकती है बड़ी कार्यवाही, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिये ये संकेत

देहरादून-विगत दिवस सदन में लोहाघाट विधायक पूरन सिंह फल्र्याल के व्यवहार पर पार्टी कड़ा रुख अपना सकती है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने इसके संकेत दिये है। वहीं दूसरी ओर कुछ साल पहले लोक निर्माण विभाग के लोहाघाट डिवीजन के अधिशासी अभियंता ने विधायक फत्र्याल पर अभद्रता और मानसिक उत्पीडऩ का आरोप लगाया
 | 
देहरादून-लोहाघाट विधायक फत्र्याल पर हो सकती है बड़ी कार्यवाही, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिये ये संकेत

देहरादून-विगत दिवस सदन में लोहाघाट विधायक पूरन सिंह फल्र्याल के व्यवहार पर पार्टी कड़ा रुख अपना सकती है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने इसके संकेत दिये है। वहीं दूसरी ओर कुछ साल पहले लोक निर्माण विभाग के लोहाघाट डिवीजन के अधिशासी अभियंता ने विधायक फत्र्याल पर अभद्रता और मानसिक उत्पीडऩ का आरोप लगाया था। जिसके बाद विधायक फत्र्याल दोतरफा घिरते नजर आ रहे है। ऐसे में विधायक फत्र्याल की मुशकिले बढ़ सकती है।

विधायक ने टनकपुर-जौलजीबी सड़क का टेंडर दोबारा पुराने ठेकेदार को दिये जाने का विरोध किया है। उन्होंने सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति पर सवाल खड़े कर दिये। ऐसे में भाजपा उनके खिलाफ कोई बड़ी कार्यवाही कर सकती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने इसके संकेत दिये है। ऐसे में कार्यवाही होनी तय मानी जा रही है।

बता दें कि विधानसभा सत्र से पहले भी उन्होंने इस मामले में सरकार और शासन के अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए थे। उनके आचरण पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसका तत्काल जवाब न देकर फत्र्याल ने पार्टी अध्यक्ष को अपना पक्ष रखने के लिए लंबा इंतजार कराया। प्रदेश अध्यक्ष ने फत्र्याल को ताकीद किया था कि वे ऐसा कोई भी बयान या आचरण न करें, जिससे सरकार और संगठन की छवि प्रभावित हो। तब यह मान लिया गया था कि फत्र्याल नरम पड़ गए हैं। लेकिन उनके रुख में कोई नरमी नहीं आई। फिर उन्होंने टेंडर का लेकर विवाद खड़ा कर दिया है।

WhatsApp Group Join Now