देहरादून-लॉकडाउन पर रात में सन्नाटा, तभी अचानक दरवाजा खटखटाते हुए आवाज आई श्मशान से आया हूं चंदा दे दो

देहरादून- प्रदेश में लॉकडाउन के बाद लोग दिन क्या रात में भी घरों से बाहर नहीं निकल रहे है। तय समय पर ही लोग आवश्यक वस्तुएं खरीद रहे है। इसके बाद सडक़ों पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया हुआ है। चारों तरफ सिर्फ पुलिस ही पुलिस। यही हाल रात में है। सिर्फ सन्नाटा न कोई
 | 
देहरादून-लॉकडाउन पर रात में सन्नाटा, तभी अचानक दरवाजा खटखटाते हुए आवाज आई श्मशान से आया हूं चंदा दे दो

देहरादून- प्रदेश में लॉकडाउन के बाद लोग दिन क्या रात में भी घरों से बाहर नहीं निकल रहे है। तय समय पर ही लोग आवश्यक वस्तुएं खरीद रहे है। इसके बाद सडक़ों पर पूरी तरह से सन्नाटा छाया हुआ है। चारों तरफ सिर्फ पुलिस ही पुलिस। यही हाल रात में है। सिर्फ सन्नाटा न कोई बारात न कोई गाना। ऐसे में लोग अपने घरों में दुबके है। लेकिन तभी दरवाजा खटकटता है। बाहर से आवाज आती है। श्मशान से आया हूं चंदा दे दो। ऐसी आवाज सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते है। आप भी सोच समझकर कर ही दरवाजा खोले।

देहरादून-लॉकडाउन पर रात में सन्नाटा, तभी अचानक दरवाजा खटखटाते हुए आवाज आई श्मशान से आया हूं चंदा दे दो

मामला करीब दो बजे रात का है। देहरादून के सहस्रधारा रोड स्थित मंदाकिनी विहार में एक युवक पहुंचा। जहां उसने रमेश बड़थ्वाल के घर का दरवाजा खटखटाया। आधी रात को दरवाजे पर दस्तक सुन घर के लोग सहम गए। थोड़ी देर बाद घर के मालिक बाहर निकले तो सामने एक युवक खड़ा था। उन्होंने दरवाजा खटखटाने की वजह पूछी तो युवक कहने लगा कि श्मशान से आया हूं। चंदा चाहिए। इससे वह हैरान रह गये। फिर उन्होंने युवक से पूछा कि खाना चाहिए तो उसने साफ इन्कार कर दिया।

पूरा मामला पुलिस तक पहुंचा। पता चला कि नशे का आदी एक अपराधी इन दिनों शहर में घूम रहा है। वह रात में लोगों के घर का दरवाजा खटखटाता है और खुद को श्मशान से आया हुआ बताकर चंदा मांगता है। वह हाल ही में पैरोल पर छूटा है। तब से वह इसी तरह लोगों को परेशान कर रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यहाँ भी पढ़े

हल्द्वानी-बस इतनी सी बात पर सुशीला तिवारी अस्पताल की ग्रील तोडक़र सोमेश्वर का युवक हुआ फरार, स्टाफ को सुबह लगी खबर

हल्द्वानी-धू-धू कर जली झोपड़ी हुई खाक, भरी दोपहर में बेघर हुआ परिवार