देहरादून- स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर किसनों को मिलेगा ये तोहफा, मनाया जाएगा सुशासन दिवस

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिवस 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप मे मनाया जायेगा। इस सम्बन्ध मे मुख्य सचिव ओम प्रकाश द्वारा वीडियो काफ्रेसिंग के जरिये प्रदेश भर के जिलाधिकारियों को कार्यक्रम आयोजित करने के दिशा निर्देश दिये गए है। उन्होने कहा कि कार्यक्रम स्थलों पर
 | 
देहरादून- स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर किसनों को मिलेगा ये तोहफा, मनाया जाएगा सुशासन दिवस

देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिवस 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप मे मनाया जायेगा। इस सम्बन्ध मे मुख्य सचिव ओम प्रकाश द्वारा वीडियो काफ्रेसिंग के जरिये प्रदेश भर के जिलाधिकारियों को कार्यक्रम आयोजित करने के दिशा निर्देश दिये गए है। उन्होने कहा कि कार्यक्रम स्थलों पर कोविड 19 के दिशा निर्देशो का पालन होना अनिवार्य होगा। इस अवसर पर पीएम किसान के अन्तर्गत 18 हजार करोड़ की धनराशि 9 करोड़ किसानों के खातों मे हस्तान्तरित की जायेगी।

किसान मेलों का होगा आयोजन

मुख्य सचिव ने कहा कि सुशासन दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 दिसम्बर को 12 बजे से देश के किसानों को सम्बोधित करेंगे। प्रदेश के सभी विकास खण्ड मुख्यालयों के साथ ही न्याय पंचायत स्तर पर एलईडी स्की्रन की व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर विकास खण्ड मुख्यालयों तथा न्याय पंचायत स्तर पर किसान मेलों का भी आयोजन के भी निर्देश उन्होंने दिये है। वही इस दौरान ब्लाक मुख्यालय में कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहाकारिता विभागो के स्टाल भी लगाये जाएंगे।

कृषि तथा पंचायती राज होगा नोडल विभाग

मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि 25 दिसम्बर को आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण आयोजन में क्षेत्रीय विधायकों, सांसदों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ ही दर्जाधारी मंत्रियों के साथ ही क्षेत्र के काश्तकारो को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के संदेश का प्रसारण 12 बजे से दूरदर्शन के अलावा विभिन्न टीवी न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया के माध्यम से देशभर में किया जायेगा। इस महत्पूर्ण कार्यक्रम के लिए कृषि तथा पंचायती राज विभाग नोडल विभाग के रूप मे कार्य करेंगे।