देहरादून पहुंचा दिवंगत नेता प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर, तिरंगे में लिपटे देख छलक उठी हर किसी की आंखें

देहरादून-आज दिवंगत नेता प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर देहरादून पहुंच गया। इस दौरान पार्थिव शरीर के पहुंचते ही मंत्रियों समेत सभी लोग भावुक हो गये। इससे पहले पंत का पार्थिव शरीर अमेरिका से विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंचा। जहां से विशेष एयर एंबुलेंस से सुबह 10 बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर लाया गया। पार्थिव
 | 
देहरादून पहुंचा दिवंगत नेता प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर, तिरंगे में लिपटे देख छलक उठी हर किसी की आंखें

देहरादून-आज दिवंगत नेता प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर देहरादून पहुंच गया। इस दौरान पार्थिव शरीर के पहुंचते ही मंत्रियों समेत सभी लोग भावुक हो गये। इससे पहले पंत का पार्थिव शरीर अमेरिका से विशेष विमान से नई दिल्ली पहुंचा। जहां से विशेष एयर एंबुलेंस से सुबह 10 बजे जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर लाया गया। पार्थिव शरीर हवाई अड्डे के पास एसडीआरएफ भवन में दर्शन के लिए दो घंटे रखा गया है। इस दौरान पंत को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा राष्ट्रीय सहमहामंत्री संगठन शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट , पूर्व सांसद भगत सिंह कोश्यारी समेत अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद रामेश्वर घाट पर दिन में दो बजे उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।देहरादून में श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद करीब 11 बजकर 10 मिनट पर दिवंगत प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर पिथौरागढ़ के लिए रवाना कर दिया गया।

देहरादून पहुंचा दिवंगत नेता प्रकाश पंत का पार्थिव शरीर, तिरंगे में लिपटे देख छलक उठी हर किसी की आंखें

 

राजनाथ सिंह समेत कई लोग होंगे अंतिम यात्रा में शामिल

गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का बुधवार को अमेरिका में उपचार के दौरान देहांत हो गया था। पंत लंबे समय से कैंसर से पीडि़त थे। उनके निधन के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। देहरादून के बाद पंत का पार्थिव शरीर पिथौरागढ़ में भाजपा कार्यालय संपूर्णानंद पार्क में जनता व कार्यकर्ताओं के दर्शनार्थ रखा जाएगा। बाद में उनके निवास खटकोट ले जाया जाएगा। पंत के अंतिम संस्कार मेेंं केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी समेत कई मंत्री, पार्टी सांसद, विधायक व अन्य पार्टियों के विधायक भी शामिल होंगे।