देहरादून- फ्लैट दिलाने के नाम पर महिला ने बिछाया ऐसा जाल, दर्जनों लोगो ने गवायें लाखों

Uttarakhand Crime news, एक महिला पर फ्लैट आवंटन के नाम पर 17 महिलाओं से 61 लाख रुपये ठगने आरोप लगा है। आरोप है कि ठगी में महिला का पुत्र और साथी भी शामिल है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपित महिला, उसके पुत्र और साथी के खिलाफ संबंधित धाराओं में
 | 
देहरादून- फ्लैट दिलाने के नाम पर महिला ने बिछाया ऐसा जाल, दर्जनों लोगो ने गवायें लाखों

Uttarakhand Crime news, एक महिला पर फ्लैट आवंटन के नाम पर 17 महिलाओं से 61 लाख रुपये ठगने आरोप लगा है। आरोप है कि ठगी में महिला का पुत्र और साथी भी शामिल है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपित महिला, उसके पुत्र और साथी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी मुताबिक संजू गुसाईं पत्नी भूपेंद्र गुसाईं हाल निवासी विजय कॉलोनी ने नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर देकर बताया कि रेखा भट्ट पत्नी सुनील दत्त भट्ट निवासी 5/163 राणा निवास धर्मपुर ने उन्हें सरकारी फ्लैट दिलाने का झांसा दिया।

अधिकारियों के फर्जी दस्तावेज का किया इस्तेमाल

रेखा के इस झांसे में ज्योति गौड़, सीमा गुसाई, मंजू बिष्ट, यशोदा देवी, सुमनलता देवी, मुन्नी पंवार, अनुराधा गुसाई, मथुरा देवी समेत 17 महिलाएं आ गई। फिर रेखा भट्ट ने फ्लैट आवंटन के फर्जी दस्तावेज बनाए। इन दस्तावेजों में एमडीडीए, शासन, प्रशासन के अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर थे। ऐसे में महिलाओं को भनक तक नहीं हुई कि उनके साथ ठगी हो रही है।

देहरादून- फ्लैट दिलाने के नाम पर महिला ने बिछाया ऐसा जाल, दर्जनों लोगो ने गवायें लाखों

बाद में इन दस्तावेजों के आधार पर सभी महिलाओं से अलग-अलग तारीखों में कुल 61 लाख रुपये ऐंठ लिए। जब काफी समय बाद भी फ्लैट नहीं मिला तो महिलाओं ने रेखा पर दबाव बनाया। इस पर रेखा भट्ट ने महिलाओं को अंजाम भुगतने की धमकी दी और रुपये वापस करने से इनकार कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

महिलाओं का आरोप है कि महिलाओं ने रेखा भट्ट को वार्ता के लिए धर्मपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में बुलाया। जहां वह तो नहीं पहुंची लेकिन उसका बेटा प्रशांत भट्ट पहुंचा। उसने महिलाओं के साथ गाली गलौज, मारपीट और अश्लील हरकतें की। महिलाओं से फ्लैट के नाम पर लाखों हड़पने की साजिश में सुमन लाल भारद्वाज पुत्र सोहनलाल निवासी जौलीग्रांट भी शामिल रहा। पुलिस ने आरोपित रेखा भट्ट, उसके बेटे प्रशांत भट्ट, साथी सुमन लाल भारद्वाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।