देहरादून-हाथरस कांड का विरोध करना कांग्रेस को पड़ गया भारी, 70 कांग्रेसियों के खिलाफ हुई ये कार्यवाही

देहरादून-बिना अनुमति के हाथरस कांड का विरोध करना कांग्रेस को भारी पड़ गया। पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना समेत 70 कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कोविड-19 गाइडलाइन के नियमों का भी उल्लंघन करने का आरोप है। बता देे कि शनिवार देर शाम वसंत विहार थाना क्षेत्र में
 | 
देहरादून-हाथरस कांड का विरोध करना कांग्रेस को पड़ गया भारी, 70 कांग्रेसियों के खिलाफ हुई ये कार्यवाही

देहरादून-बिना अनुमति के हाथरस कांड का विरोध करना कांग्रेस को भारी पड़ गया। पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना समेत 70 कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर कोविड-19 गाइडलाइन के नियमों का भी उल्लंघन करने का आरोप है। बता देे कि शनिवार देर शाम वसंत विहार थाना क्षेत्र में अनुराग चौक से जुलूस निकाला था।

गौरतलब है कि कांग्रेस के नेता हाथरस की पीडि़ता को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार की देर शाम अनुराग चौक पर एकत्रित हुए। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना के नेतृत्व में गौतम सोनकर, धर्म सोनकर निवासी शोभा पैलेस कालिन्दी एन्क्लेव, संगीता गुप्ता निवासी श्रीदेव सुमन नगर, अवधेश, माला निवासी शास्त्रीनगर खाला, दीवान बिष्ट समेत करीब 60-70 महिला व पुरुष हाथ में बैनर व मोमबत्ती के साथ एकत्रित थे।

इस दौरान जब इनसे अनुमति के बाद में पूछा तो कोई ठोस जवाब नहीं मिल पाया। पुलिस के मना करने के बाद भी सभी ने अनुराग चौक से बल्लीवाला चौक तक कैंडल मार्च निकाला। आरोप है कि इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शारीरिक दूरी के नियम का उल्लंघन तो किया ही, मास्क तक नहीं लगा रखा था।