देहरादून-हरियाणा पुलिस का फर्जी पास बनाकर अफीम बेचने पहुंचे उत्तराखंड, फिर देखियें क्या हुआ

देहरादून-पूरा देश लॉकडाउन है ऐसे में तस्कर अपनी तस्करी के कई रास्ते अपना रहे है। आज उत्तरकाशी में अफीम बेचते हुए हरियाणा के चार युवक पुलिस ने दबोच लिये। चारों लॉकडाउन में हरियाणा पुलिस का फर्जी पास बनाकर टिहरी और उत्तरकाशी जिले में अफीम बेचने आए थे। जिसके बाद पुलिस ने चारों युवकों को कैंपटी
 | 
देहरादून-हरियाणा पुलिस का फर्जी पास बनाकर अफीम बेचने पहुंचे उत्तराखंड, फिर देखियें क्या हुआ

देहरादून-पूरा देश लॉकडाउन है ऐसे में तस्कर अपनी तस्करी के कई रास्ते अपना रहे है। आज उत्तरकाशी में अफीम बेचते हुए हरियाणा के चार युवक पुलिस ने दबोच लिये। चारों लॉकडाउन में हरियाणा पुलिस का फर्जी पास बनाकर टिहरी और उत्तरकाशी जिले में अफीम बेचने आए थे। जिसके बाद पुलिस ने चारों युवकों को कैंपटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 728 ग्राम अफीम बरामद की है।

देहरादून-हरियाणा पुलिस का फर्जी पास बनाकर अफीम बेचने पहुंचे उत्तराखंड, फिर देखियें क्या हुआ
चारों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और लॉकडाउन  उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोरोना वायरस संक्रमण और लॉकडाउन अवधि में भी पर्वतीय क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। हरियाणा के चार युवक विकासनगर के तस्करों ने विटारा ब्रेजा वाहन संख्या एचआर 97-9200 पर हरियाणा पुलिस का फर्जी पास भी चस्पा किया था। विकासनगर, नैनबाग होते हुए जब तस्कर मरोड़ा पहुंचे तो पुलिस ने वाहन को चेकिंग के लिए रोका। वाहन में सवार चार युवकों की तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके कब्जे से 728 ग्राम अफीम बरामद की।

कैंपटी की थानाध्यक्ष कविता रानी ने बताया कि कार से प्रवीण कुमार निवासी चिनाटी यमुनानगर हरियाणा, संदीप कुमार निवासी ग्राम जड़ौदा जगादरी यमुनानगर, राजेश कुमार निवासी बरोंदा लाडवा कुरूक्षेत्र हरियाणा और धर्मवीर निवासी ग्राम बपदा लाडवा कुरूक्षेत्र हरियाणा को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि वाहन पर हरियाणा पुलिस की मुहर लगा पास चस्पा किया था। जो फर्जी प्रतीत हो रहा है। हरियाणा पुलिस से पास जारी के संबंध में संपर्क किया जा रहा है। पास पर रूट चार्ट भी अंकित नहीं है।