देहरादून-ऐसे आपके घर पर सामान पहुंचायेगा राज्य सरकार का जन आपूर्ति उत्तराखंड एप, जानिये कैसे करें इसका इस्तेमाल

देहरादून-लॉकडाउन पर सभी को घर पर ही रहने के निर्देश दिये गये है। ऐसे में आवश्यक सेवाओं के लिए अब आपकों घर से निकलकर दुकानों के चक्कर काटने कश्ी जरूरत नहीं है। राज्य सरकार ने आपका पूरा ख्याल रखा है। अब एप के माध्य से सरकार आपके घर तक सुविधाएं पहुंचायेगी। जन आपूर्ति उत्तराखंड एप
 | 
देहरादून-ऐसे आपके घर पर सामान पहुंचायेगा राज्य सरकार का जन आपूर्ति उत्तराखंड एप, जानिये कैसे करें इसका इस्तेमाल

देहरादून-लॉकडाउन पर सभी को घर पर ही रहने के निर्देश दिये गये है। ऐसे में आवश्यक सेवाओं के लिए अब आपकों घर से निकलकर दुकानों के चक्कर काटने कश्ी जरूरत नहीं है। राज्य सरकार ने आपका पूरा ख्याल रखा है। अब एप के माध्य से सरकार आपके घर तक सुविधाएं पहुंचायेगी। जन आपूर्ति उत्तराखंड एप नाम की यह मोबाइल एप राज्य के सभी जिलों में स्थानीय दुकानदारों के माध्यम से खाद्य सामग्री व अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति में सहायक होगी।

देहरादून-ऐसे आपके घर पर सामान पहुंचायेगा राज्य सरकार का जन आपूर्ति उत्तराखंड एप, जानिये कैसे करें इसका इस्तेमाल
आप भी इस एप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। एप को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में ऑपरेट किया जा सकता है। इसमें सबसे पहला ऑप्शन सिटीजन के नाम से दिया गया है। इसमें कोई भी व्यक्ति अपने नाम, पते, पिन कोड आदि को दर्ज कर अपने स्थानीय दुकानदार या एप में दर्ज रिटेल स्टोर पर ऑर्डर दे सकता है। इसके बाद स्टोर के वादे के अनुसार उनके पास तक सामान पहुंच जाएगा। इसके अलावा रिटेलर अपने आप को यहां रजिस्टर्ड भी करा सकता है। एप में कोरोना को लेकर भी जागरूकता संबंधी कई सवाल जवाब दर्ज किए गए हैं। जिसे आप देख सकते है। अभी तक चुनिंदा दुकानदार और स्टोर ही एप पर रजिस्टर्ड हैं। कोई भी सिटीजन रिटेलर वाले ऑप्शन के साथ छेड़छाड़ नहीं कर सकता है।

आइये जानते है कैसे करें इसका इस्तेमाल-

इस एप को आप सबसे पहले गूगल प्लेस्टारे पर जाकर डाउनलोड करे।
इसके बाद सिटीजन ऑप्शन पर क्लिक कर अपना विवरण दर्ज करें।
नीचे जिले का नाम, ब्लॉक का नाम दर्ज करना होगा। आपकी डिटेल सुरक्षित हो जाएगी।
इसके बाद अगले पेज पर आपको जो सामान चाहिए उसकी लिस्ट बनानी होगी, जिसके ऑप्शन इस पर दर्ज हैं।
जैसे ही लिस्ट तैयार होगी तो आपके लिए रिटेलर पेज खुलेगा, जिसमें आप स्टोर या दुकान को चुन सकते हैं।
यह एप बिल्कुल ई-कॉमर्स साइट की एप की तरह काम करता है। इसमें अपनी ऑर्डर हिस्ट्री, कार्ट आदि को भी देख सकते हैं।

खबर है कि किसानों को इस एप से जल्द सुविधायें मिलेंगी। एप के पहले पेज पर ही सिटीजन, रिटेलर, डिपार्टमेंट के साथ-साथ फार्मर यानी किसानों के लिए भी ऑप्शन दिया हुआ है। हालांकि, इस ऑप्शन में फिलहाल अभी कमिंग सून लिखा मिल रहा है।

यहाँ भी पढ़े

हल्द्वानी-पूरनमल एंड सन्स ने दी अभिभावकों को राहत, कोरोना के चलते ऐसे मिलेंगी आपको स्टेशनरी

हल्द्वानी- लॉकडाउन में पूर्व आईजी ऐसे रख रहे पहाड़ के दर्जनों गांव का ख्याल, इसलिए शुरु किया ऑपरेशन मदद