देहरादून- उत्तराखंड में बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, जल्द ही इन पदों पर निकलेंगी बंपर भर्ती

Uttarakhand Recruitment 2019, उत्तराखंड में वन दरोगा और सहायक लेखाकार के पदों की भर्ती के...
 | 
देहरादून- उत्तराखंड में बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, जल्द ही इन पदों पर निकलेंगी बंपर भर्ती

Uttarakhand Recruitment 2019, उत्तराखंड में वन दरोगा और सहायक लेखाकार के पदों की भर्ती के लिए जल्द की विज्ञप्ति जारी होगी। दरअसल अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से होने वाली समूह ‘ग’ के नए पदों की भर्ती के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने हरी झंडी दे दी है। आयोग की भर्ती प्रक्रिया आचार संहिता के दायरे में नहीं आएगी। जल्द ही चयन आयोग विभिन्न विभागों से मिले रिक्त पदों के भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर सकेगा। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई थी। इसके तहत भर्ती प्रक्रिया और नियुक्तियों पर रोक लगाई गई थी।

316 वन दरोगा और सहायक लेखाकार के 90 पदों की भर्ती

चयन आयोग ने तर्क दिया था कि भारत निर्वाचन आयोग की नियमावली के अनुसार आयोग की भर्ती प्रक्रिया पर आचार संहिता लागू नहीं होती है। आयोग एक संवैधानिक संस्था है। जिससे पंचायत चुनाव की आचार संहिता के दायरे से आयोग के माध्यम से होने वाली भर्ती प्रक्रिया को बाहर रखा जाए। इस पर राज्य निर्वाचन आयोग ने नई भर्ती प्रक्रिया की अनुमति दे दी है। निर्वाचन आयोग की हरी झंडी मिलने के बाद जल्द ही चयन आयोग वन दरोगा के 316 और सहायक लेखाकार के 90 पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करेगा।

देहरादून- उत्तराखंड में बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, जल्द ही इन पदों पर निकलेंगी बंपर भर्ती

वहीं, चयन आयोग ने जिन पदों की चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उनमें चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति संस्तुति संबंधित विभागों को भेज सकता है। लेकिन विभागों के माध्यम से होने वाली भर्ती प्रक्रिया और नियुक्तियों पर रोक रहेगी। सचिव, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की माने तो राज्य निर्वाचन आयोग से नए पदों की भर्ती के लिए अनुमति मिल चुकी है। शीघ्र ही आयोग रिक्त पदों की विज्ञप्ति और कलेंडर जारी करेगा। आचार संहिता से आयोग की भर्ती प्रक्रिया पर लागू नहीं होगी।