देहरादून- जनरल बिपिन रावत का है देवभूमि से खास लगाव, यहां से की अपने करियर की शुरुआत

जनरल बिपिन रावत भारत के पहले और वर्तमान रक्षा प्रमुख या चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ हैं। उन्होंने ने 1 जनवरी 2020 को रक्षा प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वो भारतीय थलसेना के प्रमुख थे। रावत 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक थल सेनाध्यक्ष के पद पर रहे। बिपिन रावत का जन्म
 | 
देहरादून- जनरल बिपिन रावत का है देवभूमि से खास लगाव, यहां से की अपने करियर की शुरुआत

जनरल बिपिन रावत भारत के पहले और वर्तमान रक्षा प्रमुख या चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ हैं। उन्होंने ने 1 जनवरी 2020 को रक्षा प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वो भारतीय थलसेना के प्रमुख थे। रावत 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक थल सेनाध्यक्ष के पद पर रहे। बिपिन रावत का जन्म उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में 16 मार्च 1958 को हुआ।

11वीं गोरखा राइफल से शुरू किया करियर

उन्होंने 11वीं गोरखा राइफल की पांचवी बटालियन से 1978 में अपने करियर की शुरुआत की। रावत ने देहरादून में कैंबरीन हॉल स्कूल, शिमला में सेंट एडवर्ड स्कूल और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून से शिक्षा ली। जहां उन्हें ‘सोर्ड ऑफ़ ऑनर’ भी दिया गया। बिपिन रावत फोर्ट लीवनवर्थ, USA में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और हायर कमांड कोर्स के स्नातक भी हैं।

देहरादून- जनरल बिपिन रावत का है देवभूमि से खास लगाव, यहां से की अपने करियर की शुरुआत

मिला डॉक्टरेट ऑफ़ फिलॉसफी सम्मान

उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से डिफेंस स्टडीज में एमफिल, प्रबंधन में डिप्लोमा और कम्प्यूटर स्टडीज में भी डिप्लोमा किया है। 2011 में, उन्हें सैन्य-मीडिया सामरिक अध्ययनों पर अनुसंधान के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा डॉक्टरेट ऑफ़ फिलॉसफी से सम्मानित भी किया गया।