देहरादून-गैंगेरेप मामले मजिस्ट्रेट के सामने मुकरी महिला, जानिये क्या है पूरा मामला

देहरादून-विगत दिनों एक महिला ने तीन अज्ञात लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया। देर रात ही डीआईजी थाने पहुंच गये। अब सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीडि़त महिला मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोपों से मुकर गई। करीब तीन घंटे चले बयान में उसने बताया कि उसके साथ कोई
 | 
देहरादून-गैंगेरेप मामले मजिस्ट्रेट के सामने मुकरी महिला, जानिये क्या है पूरा मामला

देहरादून-विगत दिनों एक महिला ने तीन अज्ञात लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया। देर रात ही डीआईजी थाने पहुंच गये। अब सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीडि़त महिला मजिस्ट्रेट के समक्ष आरोपों से मुकर गई। करीब तीन घंटे चले बयान में उसने बताया कि उसके साथ कोई घटना नहीं हुई है। जिसके बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

देहरादून-अब हर सप्ताह ऐसे होंगी कुंभ की तैयारियों की समीक्षा, सीएम ने दिये अधिकारियों को ये खास निर्देश

सूत्रों की माने तो पीडि़ता ने यह जरूर कहा कि घर में झगड़ा होने के बाद यह कदम उठाया था। पुलिस अब भी इस मामले की तह तक जाने में जुटी है। इसके लिए पुलिस उस शख्स को तलाश रही है, पीडि़ता ने जिसका नाम लिया है। उसके सामने आने के बाद ही पता चलेगा कि हकीकत में महिला के साथ क्या हुआ था।इससे पहले भी पुलिस के काफी समझाने के बाद वह मेडिकल के लिए तैयार हुई, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई।

देहरादून-त्योहारी सीजन पर रेलवे का बड़ा फैसला, 15 अक्टूबर के बाद देहरादून से दौड़ेंगी ये ट्रेनें

बता दे कि शनिवार देर रात सहसपुर थाने में पहुंची एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस घटना की गंभीरता से लेते हुए डीआईजी अरुण मोहन जोशी भी थाने पहुंच गए थे। तत्काल कार्यवाही के बाद आरोपियों की तलाश करने का निर्देश दिया थे। अब मजिस्ट्रेट के सामने बयान से मुकरने के बाद सवाल उठता है कि महिला ने यह कदम क्यों उठाया। एसओ नरेंंद्र गहलावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला ने जिसका नाम लिया है, उसकी तलाश की जा रही है।