देहरादून- इन चार राज्यों की शुरू हुई बस सेवा, देखिये प्रदेश में कहां-कहां से दौड़ेगी बसें

देहरादून- अनलॉक-5 शुरू होते ही कई चीजों में सरकार ने राहत दी है। अब हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए भी बस सेवा शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। आज से रोडवेज यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर संबंधित राज्यों में चलने वाली बस सेवाओं का संचालन शुरू करेगा। साथ ही इन राज्यों
 | 
देहरादून- इन चार राज्यों की शुरू हुई बस सेवा, देखिये प्रदेश में कहां-कहां से दौड़ेगी बसें

देहरादून- अनलॉक-5 शुरू होते ही कई चीजों में सरकार ने राहत दी है। अब हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए भी बस सेवा शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। आज से रोडवेज यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर संबंधित राज्यों में चलने वाली बस सेवाओं का संचालन शुरू करेगा। साथ ही इन राज्यों की बसें भी उत्तराखंड आ सकेंगी। इस संबंध में रोडवेज के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन का कहना है कि हिमाचल पथ परिवहन, पेप्सू सडक़ परिवहन निगम पटियाला पंजाब, हरियाणा राज्य परिवहन और चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग ने अपने राज्य में अंतर्राज्यीय बस संचालन की अनुमति दे दी है।

उन्होंने सभी डिपो के एआरएम को आदेश भेजकर यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बसें चलाने को कहा है। कोविड-19 से संबंधित एसओपी का और निर्धारित मानकों का अनुपालन करने को भी कहा है। उन्होंने पूर्व में निर्धारित समय सारिणी के अनुसार बसें चलाने को कहा है। यह भी आदेश दिए हैं कि यदि बसें सरेंडर हैं तो उनको रिलीज करवाकर संचालन करवाएं।

जिसके बाद शिमला, धर्मशाला, मनाली, पौंटा, पंजाब, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर, जालंधर, हरियाणा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सिरसा, हिसार, कैथल, अंबाला के लिए बसें चलेगी। ये बसें देहरादून आईएसबीटी, कोटद्वार, हरिद्वार, ऋषिकेश और कुमाऊं के डिपो से भी बाहरी राज्यों के लिए बसें चलती हैं।