देहरादून-बढ़ सकती है पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी की मुश्किलें, जवाब से संतुष्ट नहीं पार्टी

देहरादून- प्रदेश भाजपा ने पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी के बयान को अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित करने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसके बाद पांच दिसंबर को जोशी ने नोटिस का जवाब प्रदेश महामंत्री को सौंपा था। लेकिन भाजपा नेतृत्व इससे संतुष्ट नहीं है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप
 | 
देहरादून-बढ़ सकती है पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी की मुश्किलें, जवाब से संतुष्ट नहीं पार्टी

देहरादून- प्रदेश भाजपा ने पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी के बयान को अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित करने के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसके बाद पांच दिसंबर को जोशी ने नोटिस का जवाब प्रदेश महामंत्री को सौंपा था। लेकिन भाजपा नेतृत्व इससे संतुष्ट नहीं है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के अनुसार पूर्व मंत्री जोशी ने अपने जवाब में बताया है कि उनके द्वारा प्रधानमंत्री को भेजा गया पत्र सार्वजनिक नहीं किया गया।

देहरादून-आरुषि निशंक को मिला ग्लोबल वाटर वूमन एंटरप्रेन्योर अवार्ड, कर रही ये खास काम

ऐसे में पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। पार्टी की ओर से भेजे गए नोटिस का जो जवाब उन्होंने दिया है, उससे भाजपा नेतृत्व संतुष्ट नहीं है। इसे देखते हुए प्रकरण को अब पार्टी की अनुशासन समिति को भेजा जा रहा है। पूर्व मंत्री जोशी ने मुख्यमंत्री के फैसलों पर अंगुली उठाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र भेजा था। उन्होंने मीडिया में कहा था कि उन्होंने पत्र भेजा। इस विरोधाभाष के मद्देनजर यह प्रकरण पार्टी की अनुशासन समिति को भेजा जा रहा है। अनुशासन समिति अब उनसे जवाब मांगेगी। समिति की रिपोर्ट के बाद ही उनके संबंध में फैसला लिया जाएगा।