देहरादून- पूर्व सीएम मेजर खंडूरी के बेटे ने थामा कांग्रेस का हाथ, उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क- आज उत्तराखंड की राजनीति में लंबे समय से चल रहा भूचाल समाप्त हो गया। देरादून में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी परिवर्तन रैली में प्रदेश के पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी कांग्रेस में शामिल हो गये। इससे भाजपा को बड़ा झटका लगा है।
 | 
देहरादून- पूर्व सीएम मेजर खंडूरी के बेटे ने थामा कांग्रेस का हाथ, उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क- आज उत्तराखंड की राजनीति में लंबे समय से चल रहा भूचाल समाप्त हो गया। देरादून में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी परिवर्तन रैली में प्रदेश के पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी कांग्रेस में शामिल हो गये। इससे भाजपा को बड़ा झटका लगा है। राहुल गांधी की उपस्थित में मनीष कांग्रेस में शामिल हुए। जो भाजपा के लिए किसी सबक से कम नहीं है। पूर्व सीएम और लंबे समय से भाजपा का कर्मठ नेता होने के बावजूद खंडूरी के बेटे ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। आज का दिन उत्तराखंड की राजनीति में एक नया अध्याय लिख गया।

देहरादून- पूर्व सीएम मेजर खंडूरी के बेटे ने थामा कांग्रेस का हाथ, उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका

 

भाजपा ने युवाओं को ठगा- इंदिरा

इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर जैसे ही परेड ग्राउंड में उतरा तो पूरा क्षेत्र नारों से गूंज उठा। इस दौरान कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें सलामी दी। वही राहुल गांधी शहीदों के परिजनों से भी मिले। रैली में पूरे प्रदेश भर से रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत समेत कई जिलों से समर्थकों पहुंचे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास बलिदान और आजादी की लड़ाई का इतिहास है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अपना इतिहास बताए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झूठ बोलकर सत्ता में आई है। उन्होंने युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा है।