देहरादून- पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर लगाए ये बड़े आरोप, कांग्रेस विधायकों को लेकर कही ये बात

पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के महासचिव हरीश रावत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर विधानसभा में गलत आंकड़े पेश करने का बड़ा आरोप लगाया है। इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि भाजपा बहुत चतुराई के साथ दो गलत आंकड़े विधानसभा के पटल पर रख रही है। गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर
 | 
देहरादून- पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा सरकार पर लगाए ये बड़े आरोप, कांग्रेस विधायकों को लेकर कही ये बात

पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के महासचिव हरीश रावत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर विधानसभा में गलत आंकड़े पेश करने का बड़ा आरोप लगाया है। इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि भाजपा बहुत चतुराई के साथ दो गलत आंकड़े विधानसभा के पटल पर रख रही है। गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर आंकड़े सही नहीं हैं। अब भी किसानों का 200 करोड़ से ज्यादा बकाया है। किसान कहां का है, यह महत्वपूर्ण नहीं है। किसान उत्तराखंड का है।

उन्होंने कहा कि दूसरी गलत बयानी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को लेकर की जा रही है। आयोग का गठन होने के बाद उनकी पिछली सरकार चयन प्रक्रिया प्रारंभ कर गई थी। वर्तमान सरकार ने पदों को मृत घोषित कर दिया। अब संख्याबल की आड़ में बचने की कोशिश की जा रही है।

यह दर्शाने की कोशिश की जा रही है कि कांग्रेस के समय में केवल 800 व्यक्तियों की भर्ती हुई। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि अकेले पुलिस में महिलाओं की भर्ती की संख्या बताई जाए। पीआरडी और होमगार्ड में कितने नए व्यक्तियों को रोजगार मिला, यह सामने आना चाहिए।

भाजपा पर भारी पड़े 11 विधायक

इससे पहले अन्य पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शीतकालीन सत्र में सदन में सरकार को घेरने में जुटे कांग्रेस विधायकों की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि भाजपा के आसुरी बल पर हमारे 11 विधायक ही भारी पड़ गए। उन्होंने पार्टी विधायकों से माल्टा की दुर्दशा सदन में उठाने का अनुरोध भी किया था। कांग्रेस विधायकों ने बुधवार को माल्टा व पर्वतीय उत्पाद लेकर विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया था।