देहरादून- वन विभाग में ई-ऑक्शन पोर्टल की शुरुआत, सीएम बोले ऐसे होगीं राजस्व में वृद्धि

देहरादून– आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड वन विकास निगम सॉफ्टवेयर के ई-ऑक्शन पोर्टल की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-गवर्नेंस की दिशा में वन विकास निगम का यह एक अच्छा प्रयंास है। वनोपज एवं प्रकाष्ठ के लिए ई-ऑक्शन प्रक्रिया से वन विकास निगम के कार्यों में तेजी आएगी। प्रकाष्ठ एवं वनोपज खरीदने
 | 
देहरादून- वन विभाग में ई-ऑक्शन पोर्टल की शुरुआत, सीएम बोले ऐसे होगीं राजस्व में वृद्धि

देहरादून– आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड वन विकास निगम सॉफ्टवेयर के ई-ऑक्शन पोर्टल की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-गवर्नेंस की दिशा में वन विकास निगम का यह एक अच्छा प्रयंास है। वनोपज एवं प्रकाष्ठ के लिए ई-ऑक्शन प्रक्रिया से वन विकास निगम के कार्यों में तेजी आएगी। प्रकाष्ठ एवं वनोपज खरीदने वालों को ई-ऑक्शन प्रक्रिया होने से अनावश्यक परेशानी भी नहीं होगी। ई-ऑक्शन से वन विकास निगम के राजस्व में वृद्धि होगी।

देहरादून-नकली नोटों की गड्डी लेकर बैंक में जमा कराने पहुंचा कॉन्ट्रेक्टर, ऐसे पकड़ा मामला

मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-गवर्नेंस पर राज्य सरकार का विशेष फोकस है। जनता को हर सुविधा ऑनलाइन उपलब्‍ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया से लोगों को अनावश्यक सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार ने कहा कि निगम वनों के संवद्र्धन, पर्यावरण संरक्षण, उच्च गुणवत्तायुक्त प्रकाष्ठ, उपखनिज का उचित दरों पर आपूर्ति में योगदान कर रहा है।

उत्तराखंड- प्रदेश की जेलों के लिए ये है आईजी जेल की नई योजना, कैदियों पर ऐसे कसेंगे शिकंजा
देशभर से खरीददार ई-ऑक्शन के माध्यम से घर बैठे ही प्रकाष्ठ की खरीद कर सकते हैं। ई-ऑक्शन से प्रकाष्ठ की नीलामी की कार्यप्रणाली में और अधिक तेजी आएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के आइटी सलाहकार रविंद्र दत्त, अपर प्रमुख वन संरक्षक डीजेके शर्मा, डॉ. समीर सिन्हा, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ पराग मधुकर धकाते, उत्तराखंड वन विकास निगम के अपर प्रबंध निदेशक केएम राव, महाप्रबंधक निशांत वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक आकाश वर्मा, इंद्र सिंह नेगी, उमेश त्रिपाठी, हिमांशु चंद्रा, शोभित वर्मा आदि मौजूद थे।