देहरादून- उत्तराखंड में इतनी महिलाएं और पुरुष डालेंगे वोट, जैंडर गैप देख उड़ जाएंगे आपके होश

देहरादून- न्यूज टुडे नेटवर्क: राज्य निर्वाचन आयोग 31 जनवरी को मतदाता सूची जारी करने को है जिसके लिए आयोग ने सूची का विवरण तैयार कर लिया है। जिसके मुताबिक, उत्तराखंड में कुल 76,28,526 मतदाता हैं, जिसमें 39 लाख पुरुष और 36 लाख महिलाएं शामिल हैं। चिंता की बात यह है कि मतदाता सूची में जैंडर
 | 
देहरादून- उत्तराखंड में इतनी महिलाएं और पुरुष डालेंगे वोट, जैंडर गैप देख उड़ जाएंगे आपके होश

देहरादून- न्यूज टुडे नेटवर्क: राज्य निर्वाचन आयोग 31 जनवरी को मतदाता सूची जारी करने को है जिसके लिए आयोग ने सूची का विवरण तैयार कर लिया है। जिसके मुताबिक, उत्तराखंड में कुल 76,28,526 मतदाता हैं, जिसमें 39 लाख पुरुष और 36 लाख महिलाएं शामिल हैं। चिंता की बात यह है कि मतदाता सूची में जैंडर गैप जनसंख्या के अनुपात से काफी ज्यादा है। 2011 की जनगणना के आंकड़े देखें जाए तो राज्य में प्रति एक हजार पुरुषों पर 963 महिलाएं हैं, लेकिन 2019 में मतदाता सूची में यह संख्या प्रति एक हजार पुरुषों पर 915 ही पहुंच रही है। इस तरह महिला, पुरुष वोटरों के बीच जनगणना के आंकड़ों की तुलना में ही 48 का अंतर आ रहा है।

देहरादून- उत्तराखंड में इतनी महिलाएं और पुरुष डालेंगे वोट, जैंडर गैप देख उड़ जाएंगे आपके होश

यह तब है जब पहाड़ के कई जिलों में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों के मुकाबले अधिक है। इसका कारण यह है कि आजीविका के लिए पुरुष तो बड़ी संख्या में बाहर रहते हैं, मगर उनका परिवार अब भी पहाड़ पर रह रहा है। हालांकि, आयोग का कहना है कि पहले यह असंतुलन ज्यादा था, जो अब धीरे-धीरे कम हो रहा है।

जैंडर गैप दूर करना आयोग के लिए बड़ी चुनौती

वही मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्राप्त जानकारी मुताबित मतदाता सूची के जैंडर गैप को दूर करना आयोग के सामने बड़ी चुनौती है। इसके लिए निर्वाचन आयोग महिला संगठनों के साथ सामाजिक कार्यकताओं की भी मदद ले रहा है। अच्छी बात ये है कि आयोग शत प्रतिशत मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र सौंपने में कामयाब रहा है।