देहरादून-बोले शिक्षा मंत्री प्रवासियों को लेकर न रखें ईष्र्याभाव, 500 विद्यालयों के अधिकरियों से किया सीधे संवाद

देहरादून-आज वर्चुअल क्लासेज केन्द्रीय स्टूडियो नवोदय विद्यालय तपोवन देहरादून से शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के 500 विद्यालयों में समस्त जिलों के खेल एवं युवा कल्याण विभाग, प्रांतीय रक्षक दल के अधिकारियों से सीधे संवाद किया। इस दौरान संवाद मेंं वर्तमान परिस्थितियों के दौरान तथा आगामी भविष्य में खेलों एवं खेल
 | 
देहरादून-बोले शिक्षा मंत्री प्रवासियों को लेकर न रखें ईष्र्याभाव, 500 विद्यालयों के अधिकरियों से किया सीधे संवाद

देहरादून-आज वर्चुअल क्लासेज केन्द्रीय स्टूडियो नवोदय विद्यालय तपोवन देहरादून से शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के 500 विद्यालयों में समस्त जिलों के खेल एवं युवा कल्याण विभाग, प्रांतीय रक्षक दल के अधिकारियों से सीधे संवाद किया। इस दौरान संवाद मेंं वर्तमान परिस्थितियों के दौरान तथा आगामी भविष्य में खेलों एवं खेल संस्कृति को बढ़ावा देने, रासेयो एवं नेयु केंद्र संगठन के स्वयंसेवकों के विशाल कार्यबल का जनता के सेवार्थ उपयोग के संबंध में वार्ता की। शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि हमें ऑनलाइन पर ही कोरोनाकाल में जोर देना होगा। जिससे हम लोग आगे बढ़ सकें।

देहरादून-बोले शिक्षा मंत्री प्रवासियों को लेकर न रखें ईष्र्याभाव, 500 विद्यालयों के अधिकरियों से किया सीधे संवाद
इस दौरान शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि प्रवासियों को लेकर आप लोग गलत भावनाएं न पाले। वह अन्य राज्यों से अपने परिजनों के पास आ रहे है। ऐसे में उनके प्रति धैर्य रखे। उनके लिए किसी भी प्रकार की ईष्र्या भाव न पाले। उन्होंने कहा कि युवा कल्याण विभाग द्वारा युवक व महिला मंगल दल की सहायता से राष्ट्रीय स्तर पर तैयार किये गए एक लाख पचीस हजार कोरोना योद्धाओं के लिए आगामी कार्य योजना पर चर्चा की। साथ ही सम्बंधित समस्याओं को जाना एवं प्रदेश हित में अनेक सुझाव प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि सभी से आग्रह है कि कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत अपने घर पर ही रहें। आवश्यक हो तो ही घर से बाहर जाएं। घर से बाहर मास्क पहनकर ही जाएं। सार्वजनिक स्थानों में सामाजिक दूरी के नियम का अनुपालन करें।