देहरादून-पेयजल निगम में बंपर तबादले, अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय संगठन ने किया विरोध

देहरादून-आज उत्तराखंड में पेयजल निगम में बड़ी संख्या में अभियंताओं के तबादले किए गए। तबादलों के बाद अफरा-तफरी जैसा माहौल बना रहा। निगम के एमडी ने करीब 50 सहायक अभियंताओं के तबादले कर दिए हैं। जिसमें अधिकतर अभियंताओं को मैदान से पहाड़ भेजा गया है। तबादलों को लेकर अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय संगठन ने विरोध
 | 
देहरादून-पेयजल निगम में बंपर तबादले, अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय संगठन ने किया विरोध

देहरादून-आज उत्तराखंड में पेयजल निगम में बड़ी संख्या में अभियंताओं के तबादले किए गए। तबादलों के बाद अफरा-तफरी जैसा माहौल बना रहा। निगम के एमडी ने करीब 50 सहायक अभियंताओं के तबादले कर दिए हैं। जिसमें अधिकतर अभियंताओं को मैदान से पहाड़ भेजा गया है। तबादलों को लेकर अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय संगठन ने विरोध किया है। इस संबंध में प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र देव ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के बावजूद निगम तबादले कर रहा है, जो बिल्कुल भी ठीक नहीं है। आज अधिकारी और कर्मचारी वेतन को तरस रहें हैं लेकिन निगम तबादले कर खर्चे का बोझ बढ़ रहा है।

देहरादून- शासन ने किये IAS अधिकारियों के तबादले, ये IAS बनी टिहरी की नई डीएम