देहरादून- डॉ. विक्रम चंद्र ठाकुर को इस खास काम के लिए मिला पद्मश्री सम्मान, एक दर्जन से अधिक देशों में दी है सेवाएं

विक्रम चंद्र ठाकुर एक भूविज्ञानी हैं जिनका काम क्षेत्रीय भूविज्ञान, विवर्तनिकी और हिमालय के भूकंप भूविज्ञान पर केंद्रित है। डॉ. ठाकुर, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी, देहरादून, के पूर्व निदेशक हैं। वह इंडियन एकेडमी ऑफ साइंसेज के फेलो हैं। डॉ. विक्रम चंद्र ठाकुर को विज्ञान के क्षेत्र में उम्दा काम के लिए भारत सरकार ने
 | 
देहरादून- डॉ. विक्रम चंद्र ठाकुर को इस खास काम के लिए मिला पद्मश्री सम्मान, एक दर्जन से अधिक देशों में दी है सेवाएं

विक्रम चंद्र ठाकुर एक भूविज्ञानी हैं जिनका काम क्षेत्रीय भूविज्ञान, विवर्तनिकी और हिमालय के भूकंप भूविज्ञान पर केंद्रित है। डॉ. ठाकुर, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी, देहरादून, के पूर्व निदेशक हैं। वह इंडियन एकेडमी ऑफ साइंसेज के फेलो हैं। डॉ. विक्रम चंद्र ठाकुर को विज्ञान के क्षेत्र में उम्दा काम के लिए भारत सरकार ने उन्हें 1983 में राष्ट्रीय खनिज पुरस्कार दिया, वही वर्ष 2018 में उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। हिमाचंल प्रदेश के धर्मशाला में जन्में विक्रम चंद्र ठाकुर का उत्तराखंड से बेहद खास लगाव रहा है।

देहरादून- डॉ. विक्रम चंद्र ठाकुर को इस खास काम के लिए मिला पद्मश्री सम्मान, एक दर्जन से अधिक देशों में दी है सेवाएं

1972 से 1986 तक, वह एक वरिष्ठ वैज्ञानिक थे। बाद में 13 वर्षों तक इसके निदेशक के रूप में कार्य किया। अपने करियर के दौरान, उन्होंने बड़े पैमाने पर लद्दाख, गढ़वाल, चंबा, कुमाऊं और अरुणाचल प्रदेश के इलाकों में अपने टेक्टोनिक ढांचे को स्थापित करने के लिए काम किया। वह भारतीय विज्ञान अकादमी के एक साथी हैं। उन्होंने 150 से अधिक शोध पत्र लिखे हैं जबकि एक दर्जन के अधिक देशों में विजिटिंग साइंटिस्ट से रूप में सेवाएं दी है।

विजिटिंग साइंटिस्ट के रूप में दी सेवा

डॉ. विक्रम चंद्र ठाकुर को नेशनल मिनरल अवॉर्ड, मैंबर ऑफ इंडियन काउंसिल ऑफ साइंस एडं अमेरिकन ज्योग्राफिकल यूनियन, सीएसआईआर में एमिरेट्स साइंटिस्ट, 1988 में यूएसए के वाशिंगटन में हुई इंटरनेशनल जियोलॉजिकल कांग्रेस हिमालयन टेक्टोनिक्स में कन्वीनर, 2000 में ब्राजील में हुई हिमालय एडं एल्पस टेक्टोनिक्स के क्नवीनर सहित करीब एक दर्जन से अधिक देशों में विजिटिंग साइंटिस्ट के रूप में सेवाएं दी हैं।