उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस कर्मियों के लिए बड़ी घोषणा की है। नये साल पर पुलिस महानिदेशक ने 9 जनपदों के कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को तोहफा देते हुए साप्ताहिक अवकाश दिये जाने का ऐलान कर दिया है। उनकी माने तो इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया गया है।
वीकली ऑफ व्यवस्था पर शुरू कार्य
1 जनवरी से इसके आदेश जारी कर दिये जाएंगे। इससे दिन रात ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को सप्ताह में 1 दिन का अवकाश का लाभ मिलेगा। केवल इमरजेंसी के समय ही पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर बुलाया जा सकेगा। वीकली ऑफ की व्यवस्था के लिए पुलिस महकमा कार्रवाई कर रहा है।